Rajasthan crisis live updates congress and bjp sachin pilot and ashok gehlot 22 july | बागी विधायकों पर कार्यवाही को 3 दिन टालने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ स्पीकर सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं

  • Hindi News
  • National
  • Rajasthan Crisis Live Updates Congress And Bjp Sachin Pilot And Ashok Gehlot 22 July

जयपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में सियासी घमासान का आज 13वां दिन है। इससे पहले, मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की ओर से बागी सचिन पायलट सहित 19 विधायकों को जारी अयोग्यता नोटिस मामले में हाईकोर्ट ने लगातार दूसरे दिन सुनवाई की थी। बहस पूरी होने के बाद 24 जुलाई तक फैसला सुरक्षित रख लिया। तब तक स्पीकर इन विधायकों के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर सकते हैं।

उधर, खबर है कि सीपी जोशी हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं। चीफ व्हिप महेश जोशी की शिकायत पर विधानसभा अध्यक्ष ने 14 जुलाई को सचिन पायलट समेत 19 बागी विधायकों को दल बदल विरोधी कानून के तहत सदस्यता खारिज करने का नोटिस भेजकर 17 जुलाई तक जवाब मांगा था।

अब तक क्या हुआ? 
14 जुलाई: स्पीकर ने सचिन पायलट सहित 19 विधायकों को अयोग्यता का नोटिस दिया और 17 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे तक जवाब मांगा।
16 जुलाई: नोटिस के खिलाफ पायलट सहित 19 विधायक हाईकोर्ट चले गए। पीछे-पीछे व्हिप चीफ महेश जाेशी ने सरकार की तरफ से कैविएट लगा दी कि कोई भी फैसला किए जाने से पहले उनका पक्ष भी सुना जाए।
17 जुलाई: हाईकोर्ट की एकलपीठ ने सुनवाई की और मामला खंडपीठ में भेजा। खंडपीठ ने 18 जुलाई को सुनवाई तय की।
18 जुलाई: खंडपीठ ने अगली सुनवाई 20 जुलाई तय की और स्पीकर से कहा कि वे 21 जुलाई तक नोटिस पर कार्यवाही नहीं करें। स्पीकर ने भी इसकी पालना करते हुए कार्यवाही टाली।
 20 जुलाई: हाईकोर्ट ने बहस पूरी न हो पाने के कारण कहा- 21 जुलाई को भी सुनवाई होगी।
21 जुलाई: हाईकोर्ट ने फिर मामले को सुना और फैसला 24 जुलाई के लिए सुरक्षित रख लिया। स्पीकर को भी तब तक के लिए कोई निर्णय नहीं करने के लिए कहा।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mamata urges people not to panic, says will ramp up Covid testing to 25,000 a day

Wed Jul 22 , 2020
By: Express News Service | Kolkata | Published: July 22, 2020 9:22:57 am At present, the daily testing average has been hovering between 11,000 to 13,000 samples a day. Urging people not to panic amid a surge in the novel coronavirus cases in West Bengal, Chief Minister Mamata Banerjee on […]

Breaking News

Recent Posts