सत्ता में लौटे तो गरीबों को जिंदगी भर देंगे मुफ्त राशन: ममता बनर्जी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने मंगलवार को एक वर्चु्अल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 2021 में तृणमूल कांग्रेस पार्टी अगर सत्ता में आती है तो गरीबों को पूरी जिंदगी मुफ्त राशन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसे अपना वादा बताया। 

वर्चुअल रैली में ममता ने कहा कि हम लोगों को लॉकडाउन के पहले से फ्री राशन दे रहे हैं। 10 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, जून 2021 तक हम इसे देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली से जो हमें शर्मिंदगी मिली है, हम उसका बदला केंद्र से लेंगे। बाहरी लोगों को बंगाल पर राज करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। हमें पता है कि लोगों के लिए कैसे खड़ा होना है।  कोई ऐसा न समझे कि टीएमसी कमजोर है। 

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘ऐसे लोगों में कोई क्वालिटी नहीं है। ये लोग बाहरी हैं, ये लोग केवल जुबान चलाते हैं और नफरत फैलाने के लिए बोलते हैं। ये लोगों को हिंसा फैलाने के लिए कहते हैं। आर्टिस्ट और शिक्षाविद् पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘हम लोग एनआरसी या एनपीआर नहीं भूले हैं। दिल्ली में लोगों को मार कर नाले में फेंक दिया गया। बंगाल में कोविड है, इसका मतलब यह नहीं कि हम सीएए और एनआरसी भूल गए हैं। 

ममता ने कहा कि जब देश कोरोना महामारी से लड़ने में व्यस्त है, तब भाजपा मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान और पश्चिम बंगाल में चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि गुजरात को सभी राज्यों पर शासन क्यों करना चाहिए? संघीय ढांचे की क्या जरूरत है? एक राष्ट्र-एक पार्टी सिस्टम’ बनाएं। पूरे देश में “भय का शासन” व्याप्त है। टीएमसी नेता ने लोगों से अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी को वोट देने के लिए कहा। बंगाल के लोग राज्य का शासन करेंगे, बाहरी लोगों और गुजरात के लोग नहीं। हमें यह तय करना चाहिए कि बीजेपी के सभी उम्मीदवारों की जमानत जमा जब्त हो।

यह खबर भी पढ़े: कोरोना संक्रमित BJP MLC सुनील कुमार सिंह का निधन, सीएम ने जताया शोक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Success of Smallpox Vaccine Bears Lessons for Coronavirus Vaccine

Wed Jul 22 , 2020
TUESDAY, July 21, 2020 (HealthDay News) Scientists who have identified the early smallpox strains used to create vaccines against the disease say this type of genetic research could help efforts to develop a vaccine against the new coronavirus. Smallpox was among the most dangerous viral diseases in human history, killing […]

Breaking News

Recent Posts