नई दिल्ली। अगर आप एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। मगर मार्केट में हर दिन एक नया स्मार्टफोन आने की वजह से इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं कि आपके लिए कौन -सा स्मार्टफोन बेस्ट होगा और आपका बजट भी कम है। तो, आज हम आपको एक शानदार फीचर्स वाले और 20,000 के अंदर आने वाले स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं।
Realme 6 Pro
Realme 6 Pro में कंपनी ने 6.5इंच डिस्प्ले दिया है. फोन HD+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है. Realme 6 Pro में 64 मेगापिक्सल GW1 सेंसर है. फोन के बैक में क्वॉड कैमरा सेटअप है। इसमें 12मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस, 8मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस, 2मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है।
फोन में कंपनी ने 4,300mAh बैटरी दी है. सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का ड्यूल फ्रंट कैमरा है. Realme 6 Pro के 6GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके 6GB RAM + 128GB मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है।
POCO X2
POCO X2 स्मार्टफोन की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको 6.67 इंच का फुल HD+ पैनल मिल रहा है और डिस्प्ले का एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है. डिस्प्ले की ख़ासियत यह है कि यह 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। हैंडसेट में एक इंटेलीजेंट डायनामिक रिफ्रेश रेट फीचर भी दिया गया है जो फोन पर चल रहे टास्क के आधार पर रिफ्रेश रेट को कम कर देता है। इस फोन में कंपनी ने 4,500mAh बैटरी दी है। कैमरे की बात करें तो इसमें बैक में चार 64 MP + 2 MP + 8 MP + 2 MP कैमरे मिलते हैं.जबकि सेल्फि के लिए 20 + 2 MP का कैमरा मिलता है. इसकी कीमत 15018 रुपए है।
Vivo Z1 Pro-
वीवो का ये स्मार्टफोन 6.53 इंच के फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है। इस स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 एआईई प्रोसेसर मिलता है। इस स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग, ट्रिपल कार्ड स्लॉट मिलता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका मुख्य कैमरा लेंस 16 मेगापिक्सल का है. फ्रंट में कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। फोन के 6 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये है।
यह खबर भी पढ़े: RAJASTHAN: 12वीं कला वर्ग में कुल 90.70 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण, छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने बाजी मारी