- Hindi News
- Local
- Bihar
- Bihar Flood 2020 Latest News Updates; Tilave River Dam Broken In Champaran, Water Enters In Villages
मोतिहारी28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

चितहां गांव में बांध टूटने के बाद तेजी से बहता तिलावे नदी का पानी।
- नदी का जलस्तर इतना अधिक बढ़ा कि बांध पानी का दबाव सह न सका
- चितहां गांव में तिलावे नदी का बांध पिछले साल भी टूट गया था
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया प्रखंड के चितहां गांव में तिलावे नदी का बांध टूट गया है। मंगलवार रात को एक जगह बांध टूटा इसके बाद बुधवार दोपहर तक नौ जगह बांध टूट गया। बांध टूटने से पानी बंजरिया प्रखंड के दर्जनों गांव में घुस गया है। लोग अपने सामान के साथ ऊंचे स्थान की ओर पलायन कर रहे हैं।
जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग के अधिकारी बुधवार दोपहर तक बांध तक नहीं पहुंच सके। अधिकारियों ने वाहन से जाने की कोशिश की, लेकिन चारों तरफ पानी फैलने के चलते उन्हें लौटना पड़ा। इसके बाद नाव की व्यवस्था की गई तब जाकर अधिकारी मौके पर पहुंच सके।

बांध टूटने के बाद तिलावे नदी का पानी आसपास के कई गांव में भर गया है।
पिछले साल भी टूटा था बांध
चितहां गांव में तिलावे नदी का बांध पिछले साल भी टूट गया था। बांध की मरम्मत की गई थी। इस साल भी बांध को मजबूत किया गया, लेकिन भारी बारिश के बाद नदी का जलस्तर इतना अधिक बढ़ा कि बांध पानी का दबाव सह न सका। सुगौली प्रखंड में भी बूढ़ी गंडक नदी का पानी कई गांव में घुस गया है। दक्षिणी तटबंध से लगातार पानी गांव की ओर बह रहा है। सौ से अधिक परिवार के लोगों ने एनएच 28 पर शरण ली है।

सुगौली प्रखंड के राजमार्ग पर शरण लिए बाढ़ प्रभावित अमीर खां टोला के लोग।
कंटेंट: दिनेश तिवारी
0