उत्तर प्रदेश में पत्रकार की हत्या पर ममता ने भाजपा को घेरा

कोलकाता। उत्तर प्रदेश में विक्रम जोशी नाम के पत्रकार की गोली मारकर हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पूरे देश में डर का वातावरण निर्मित किया गया है। बुधवार को सीएम ने एक ट्वीट किया। 

ममता बनर्जी ने लिखा कि विक्रम जोशी के परिजनों को मेरी संवेदनाएं हैं। वह एक निर्भीक पत्रकार थे। उन्हें गोली मार दी गई थी जिसकी वजह से आज उनका निधन हो गया। विक्रम की भतीजी के साथ दुष्कर्म हुआ था। उसी के खिलाफ उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराने की कोशिश की थी, जिसकी वजह से उन्हें गोली मार दी गई। पूरे देश में एक डर का माहौल बनाया गया है। मुखर आवाज को दबाया जा रहा है। मीडिया को भी नहीं बख्शा जा रहा। यह अचंभित करने वाली बात है।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले 21 जुलाई की जनसभा के दौरान भी वर्चुअल जरिए से तृणमूल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया था। उन्होंने कहा था कि यूपी में कानून व्यवस्था बदहाल है। उसके सामने जंगलराज भी फेल हो जाएगा। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर देश में भय का माहौल बनाने का आरोप भी लगाया था। अब एक दिन बाद भी यूपी में पत्रकार की हत्या को लेकर उन्होंने इसी तरह के आरोप लगाए हैं।

यह खबर भी पढ़े: बहन श्वेता ने सुशांत को याद कर लिखा इमोशनल पोस्ट, पढ़कर आपकी भी आंखों में आ जाएंगे आंसू

यह खबर भी पढ़े: BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, नए ब्रॉडबैंड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज मिल रहा है 22GB डेटा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

হাসপাতালে শুয়ে ছোট্ট শিশু, হাজার কিমি দূর থেকে আসছে মায়ের দুধ

Wed Jul 22 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন- রোজ দুজন মানুষ ছুটে যাচ্ছেন দিল্লির বিমানবন্দরে। বিমান আসছে। সেই বিমানের কন্টেইনার থেকে দুধের বোতল সংগ্রহ করে তাঁরা ছুট লাগাচ্ছেন হাসপাতালে। হাসপাতালে মায়ের দুধের জন্য অপেক্ষা করছে ছোট্ট শিশু। প্রায় এক মাস ধরে এভাবেই চলছে। ৩৩ বছর বয়সী জিকমেট ওয়াঙ্গদুস ও তাঁর এক আত্মীয় রোজ রুটিন ধরে এই […]

Breaking News

Recent Posts