Sachin Pilot | Sachin Pilot Lawyer Sent Notice To Mla Girraj Singh Amid Over Rajasthan Political Turmoil | सचिन पायलट के वकील ने विधायक गिर्राज सिंह को 1 रुपए के साथ लिखित माफी मांगने का नोटिस भेजा

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sachin Pilot | Sachin Pilot Lawyer Sent Notice To Mla Girraj Singh Amid Over Rajasthan Political Turmoil

जयपुर19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फोटो में पायलट पर आरोप लगाने वाले विधायक गिर्राज मलिंगा (सबसे बाएं), राहुल गांधी और सचिन पायलट। – फाइल फोटो

  • सचिन पायलट की तरफ से वकीस एस एस हरिहरन ने विधायक गिर्राज सिंह को नोटिस भेजा
  • पायलट के वकील ने लिखा कि 21 जुलाई को आपने (गिर्राज सिंह) ने मेरे क्लाइंट (सचिन पायलट) पर मनगढ़त आरोप लगाए

राजस्थान के सियासी घमासान में बुधवार को सचिन पायलट की तरफ से वकील एस हरिहरन ने विधायक गिर्राज सिंह को नोटिस भेजा। जिसमें गिर्राज सिंह को सात दिन के अंदर लिखित माफी मांगने के लिए कहा गया है। साथ में कुल 1 रुपए देने के लिए भी लिखा गया है। जिसके बाद उन पर मानहानि का मुकदमा किया जाएगा। 

नोटिस में सचिन पायलट के वकील ने लिखा कि 21 जुलाई को आपने (गिर्राज सिंह) ने मेरे क्लाइंट (सचिन पायलट) पर मनगढंत आरोप लगाए। जिसे उन्हें काफी ठेस पहुंची है। आपने अपने बयान के जरिए पायलट की इमेज खराब करने की कोशिश की है। साथ ही उसका राजनैतिक फायदा उठाने की कोशिश की। आपने कहा कि पायलट ने आपको दिसंबर मे भाजापा में जाने के लिए कहा था। हैरानी की बात है कि आप सात महीने तक चुप क्यों रहे। अब झूठ बोलकर पायलट की इमेज खराब कर रहे हैं। 

नोटिस में आगे लिखा गया कि पायलट की पार्टी बदलने से संबंधित आपसे कोई बात नहीं हुई। न ही किसी तरह की कोई रकम ऑफस की गई। आपके द्वारा लगाए गए आरोपों का कोई आधार नहीं है।

क्या कहा था गिर्राज सिंह ने

कांग्रेस विधायक गिर्राज मलिंगा ने सचिन पायलट पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस छोड़ने के लिए पायलट ने 35 करोड़ का ऑफर दिया था। इसकी जानकारी मैंने मुख्यमंत्री को दी थी। गिर्राज बोले कि यह बात में भगवान की मूर्ति पर हाथ रखकर भी कह सकता हूं।

पायलट ने दिया था जवाब

गिर्राज के आरोपों पर पायलट ने जवाब दिया था कि इन आरोपों से दुख हुआ है, पर अचंभा नहीं है। ऐसे निराधार आरोप लगाने वाले विधायकों के खिलाफ सख्त कानूनी एक्शन लूंगा।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Schools cannot hike fee, charge students for transport, laboratory etc: Bengal govt - education

Wed Jul 22 , 2020
The West Bengal government has told all schools in the state not to hike any fee, including tution fee, for the academic year 2020-21 and not to charge students for transport, library, computer laboratory etc. Schools are closed and students are attending virtual classes since the first nation-wide lockdown was […]

Breaking News

Recent Posts