Narendra Modi Speech Update | Prime Minister Modi Address ‘India Idea Summit’ Today | मोदी बोले- हमने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया, हम आपकी भागीदारी का इंतजार कर रहे, पिछले 6 दिनों में हमने अर्थव्यवस्था में खुलापन लाने की कोशिशें कीं

  • Hindi News
  • National
  • Narendra Modi Speech Update | Prime Minister Modi Address ‘India Idea Summit’ Today

नई दिल्लीएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैश्विक आर्थिक लचीलापन हासिल करने के लिए हमें मजबूत घरेलू क्षमताएं विकसित करनी होंगी।

  • यूएसआईबीसी की ओर से आयोजित ‘इंडिया आइडिया समिट’ को मोदी ने संबोधित किया
  • प्रधानमंत्री ने ‘बिल्डिंग अ बेटर फ्यूचर’ विषय पर अपने विचार रखे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इंडिया आइडिया समिट को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत खुशहाल और मजबूत दुनिया के लिए अपना योगदान कर रहा है। भारत ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया है। इसके लिए हम आपकी भागीदारी का इंतजार कर रहे हैं। पिछले 6 दिनों में हमने अपनी अर्थव्यवस्था में और ज्यादा खुलापन लाने के लिए कोशिशें की हैं।

यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) की ओर से आयोजित समिट में प्रधानमंत्री मोदी बोले कि हमने अर्थव्यवस्था में सुधार किए हैं। सुधारों से यह निश्चित किया है कि प्रतिस्पर्धा, पारदर्शिता, डिजिटलाइजेशन, इनोवेशन को बढ़ावा मिले और नीतियां पहले से ज्यादा टिकाऊ हों।

यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल समिट में मोदी के भाषण की मुख्य बातें

  • वैश्विक आर्थिक लचीलापन हासिल करने के लिए हमें मजबूत घरेलू क्षमताएं विकसित करनी होंगी। इसका मतलब है कि मैन्युफैक्चरिंग और फाइनेंशियल सिस्टम को सही करने के लिए कोशिशें घरेलू स्तर पर जरूरी हैं। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय व्यापार में भी विभिन्नता लानी होगी। 
  • भारत अवसरों की भूमि के तौर पर उभर रहा है। उदाहरण देता हूं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई। इसमें कहा गया कि भारत में पहली बार शहरी इलाकों से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट यूजर हैं। आज पूरी दुनिया भारत को लेकर सकारात्मक है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि भारत खुलेपन, अवसरों और तकनीक का सबसे बेहतर कॉम्बिनेशन दे रहा है।
  • भारत आपको हेल्थकेयर में इनवेस्टमेंट के लिए न्योता दे रहा है। भारत का हेल्थकेयर सेक्टर सालाना 22% से ज्यादा की दर से बढ़ रहा है। हमारी कंपनियां मेडिकल टेक्नोलॉजी, टेलीमेडिसिन और डाइग्नोस्टिक के प्रोडक्शन में तरक्की कर रही हैं।
  • हम सभी मानते हैं कि दुनिया को बेहतर भविष्य की जरूरत है। हम सभी को मिलकर भविष्य को अंजाम देना है। हमारे एजेंडा में गरीब और जरूरतमंद केंद्र में होना चाहिए।

भारत-अमेरिका में दुनिया को आकार देने की क्षमता : विदेश मंत्री
इससे पहले, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने समिट को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका को दुनिया में बहुपक्षीय व्यवस्था के साथ काम करना सीखना होगा। पिछली दो जनरेशन में वह जिनके साथ आगे बढ़ा है, उनसे हटकर अब अमेरिका को सोचना होगा।

उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका एक साथ काम कर के दुनिया को आकार देने की क्षमता रखते हैं। हम समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी, कनेक्टिविटी, कोरोना, जलवायु परिवर्तन पर साथ काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि जरूरी ये है कि हम कैसे द्विपक्षीय एजेंडों को मजबूत कर बड़े एजेंडे में बदलते हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sameera Reddy has the most empowering message for new-mothers and women : Bollywood News

Wed Jul 22 , 2020
Sameera Reddy has been unapologetically raising her voice against the set beauty standards of the society. She recently had a baby girl and is absolutely smitten by her. Knowing that a woman experiences physical changes after pregnancy, Sameera Reddy spoke about how a woman needs to be comfortable in her […]

Breaking News

Recent Posts