Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | ब्राजील में एक ही महीने में संक्रमण के मामले डबल हुए, बोलिविया में दूसरी बार चुनाव टाला गया ; दुनिया में 1.56 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटन3 मिनट पहले

ब्राजील के साओ पाउलो के पास एक कब्रिस्तान में 17 जून को एक शव को दफनाने ले जाते कर्मचारी। अब तक देश में 84 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।- फाइल

  • दुनियाभर में अब तक 6.36 लाख मौतें हुईं, जबकि 95 लाख से ज्यादा ठीक हुए
  • अमेरिका में 41 लाख से ज्यादा मरीज, अब तक 1.47 लाख लोगों की मौत हुई

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 56 लाख 51 हजार 601 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 95 लाख 35 हजार 209 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 36 हजार 464 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। ब्राजील में एक ही महीने में संक्रमण के मामले डबल हो गए हैं। 23 जून को यहां 11 लाख मामले आए थे लेकिन 23 जुलाई तक यहां संक्रमितों का आंकड़ा 22 लाख के पार हो चुका है। बीते 15 दिनों से यहां हर दिन 50 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। देश के अस्पतालों के आईसीयू में भर्ती होने वाले मरीजों में भी इजाफा हुआ है। 

बोलिविया के सुप्रीम इलेक्टोरल ट्रिब्यूनल (टीएसई) ने दूसरी बार चुनाव टाल दिए हैं। यहां 6 सितंबर को चुनाव होने वाले थे। हालांकि, अब इसके लिए 18 अक्टूबर का समय तक किया गया है। राष्ट्रपति सल्वाडोर रोमर ने गुरुवार को कहा, देश की सेहत की सुरक्षा के लिहाज से टीएसई ने यह फैसला किया है। इससे पहले 21 मार्च को भी चुनाव महामारी की वजह से टाला गया था। 

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा 

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 41,69,991 1,47,333 19,79,617
ब्राजील 22,89,951 84,207 15,70,237
भारत 12,88,130 30,645 8,17,593
रूस 7,95,038 12,892 5,72,053
द.अफ्रीका 4,08,052 6,093 2,36,260
पेरू 3,71,096 17,654 2,55,945
मैक्सिको 3,70,712 41,908 2,36,209
चिली 3,38,759 8,838 3,11,431
स्पेन 3,17,246 28,429 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,97,146 45,554 उपलब्ध नहीं

दुनियाभर में 1 करोड़ 56 लाख से ज्यादा मामले

दक्षिण अफ्रीका: स्कूल चार हफ्तों के लिए बंद किए गए

दक्षिण अफ्रीका में संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख के पार हो गया है। राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने गुरुवार को कहा कि बढ़ते मामलों को देखते हुए कैबिनेट ने देश में सभी स्कूलों को अगले चार हफ्तों के लिए बंद करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि  स्कूल और कॉलेजों में मौजूदा एकेडमिक सेशन को 2021 बढ़ाया जाएगा जिससे बच्चों की पढ़ाई पूरी की जा सके। हमने स्वास्थ्य और शिक्षा विशेषज्ञों के साथ चर्चा करने के बाद यह कदम उठाया है।

दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में 22 जुलाई को प्रदर्शन करते रेस्तरांं में काम करने वाले स्टाफ। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से खोलने की इजाजत देने की मांग की।

फ्रांस: बेरोजगार युवाओं के लिए पैकेज का ऐलान

फ्रांस ने महामारी से बेरोजगार हुए युवाओं के लिए 6.5 बिलियन यूरो (करीब 5650 हजार करोड़ रुपए) के पैकेज का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ज्यां कास्ते ने गुरुवार को बताया कि यह एक दो साल की योजना है। इसके तहत सरकार कंपनियों को 25 साल से कम उम्र के युवाओं को नौकरी देने के लिए सब्सिडी देगी। 

फ्रांस के लियो शहर स्थित एक अस्पताल में 22 जुलाई को एक मरीज की जांच के लिए मशीन लगाते डॉक्टर। यहां सरकार ने गरीबों में मास्क बांटने का ऐलान किया है।

इराक: इंटरनेशनल फ्लाइट्स को मंजूरी

संक्रमण के बढ़ते मामलों के बावजूद इराक ने गुरुवार इंटरनेशनल फ्लाइट्स को दोबारा शुरू करने को मंजूरी दे दी। यहां के सिविल एविएशन डिपार्टमेंट ने कहा, ‘‘बगदाद, बसरा और नजफ एयरपोर्ट पर विदेश जाने वाले लोगों की मांग बढ़ी है। इसे देखते हुए इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू करने की इजाजत  दी जाती है।’’ देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 2361 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 2 हजार 226 हो गया है। वहीं 4122 मौतें हुई हैं। अब तक 69 हजार 405 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं।

अमेरिका: ट्रम्प ने अपनी पार्टी का कार्यक्रम रद्द किया

अमेरिका में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 40 लाख के पार हो गया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए ट्रम्प ने फ्लोरिडा में होने वाली रिपब्लिकन पार्टी का कार्यक्रम रद्द कर दिया। कुछ दिन पहले ही उन्होंने संक्रमण को देखते हुए पहले से तय अपनी रैलियों के बदले टेली रैली करने का ऐलान किया था। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, यहां  4 लाख 21,857 मामलों के साथ कैलिफोर्निया सबसे प्रभावित राज्य बन गया है।

कैलिफोर्निया की एक टेस्टिंग सेंटर पर लोगों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। पिछले कुछ हफ्तों में यहां संक्रमण तेजी से बढ़ा है।

ब्राजील: एक दिन में 59 हजार से ज्यादा मामले

ब्राजील में पिछले 24 घंटों में 59 हजार 961 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब संक्रमितों की संख्या 22 लाख 87 हजार 475 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया देश में अब तक 84 हजार 82 जान गई हैं। महामारी करीब 15 लाख 70 हजार लोग ठीक भी हुए हैं।अमेरिका के बाद ब्राजील महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देश है।

ब्राजील के साओ पाउलो के एक अस्पताल में मरीज को इलाज के लिए ले जाते स्वास्थ्यकर्मी। देश में अब तक 84 हजार लोगों की जान गई है।

तुर्की: संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख के पार

तुर्की में पिछले 24 घंटों में 913 नए मामलों की पुष्टि के साथ संक्रमितों की संख्या 2 लाख 23 हजार 315 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री फहरेतिन कोका ने ट्वीट कर बताया कि अब तक 44 लाख 46 हजार 373 लोगों की जांच की जा चुकी है। वहीं 2 लाख 6 हजार 365 लोग ठीक हुए हैं। यहां 5563 मौतें हुई हैं। तुर्की में संक्रमण का पहला मामला 11 मार्च को सामने आया था।   

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sonu Sood to help family who sold their cow to buy smartphones for online classes : Bollywood News

Fri Jul 24 , 2020
Sonu Sood has been garnering a lot of praise for stepping up and helping people in distress during the lockdown. The actor has helped thousands of migrant workers reach their hometown during the lockdown and is continuing his selfless service. From the past few days, the news of a family […]

Breaking News

Recent Posts