Ankita Lokhande also posted emotional note ahead of dil bechara release and wrote- From pavitra rishta to dil bechara One last time | सुशांत की आखिरी फिल्म की रिलीज से पहले अंकिता लोखंडे भी हुईं भावुक, पोस्ट में लिखा- पवित्र रिश्ता से लेकर दिल बेचारा तक, एक आखिरी बार और

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ankita Lokhande Also Posted Emotional Note Ahead Of Dil Bechara Release And Wrote From Pavitra Rishta To Dil Bechara One Last Time

एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

रिया चक्रवर्ती के बाद सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रैंड और पवित्र रिश्ता में उनकी को-स्टार रहीं अंकिता लोखंडे ने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। अंकिता ने सुशांत की आखिरी फिल्म की रिलीज होने से पहले मोशन पोस्टर के साथ एक लाइन सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा- पवित्र रिश्ता से लेकर दिल बेचारा तक, एक आखिरी बार और।

3 साल पहले हुआ था ब्रेकअप

सुशांत और अंकिता का 3 साल पहले ब्रेकअप हो गया था। जिसके बाद दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से एक-दूसरे की तस्वीरें हटा दी थीं। अंकिता ने सुशांत की मौत के बाद दो बार जलता हुआ दीया शेयर कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। हालांकि सुशांत की मौत वाले दिन से लेकर पूरे एक महीने तक अंकिता सोशल मीडिया से दूर रहीं थीं।

सुशांत सुसाइड केस में चल रही सीबीआई जांच की मांग

द फॉल्ट इन अवर स्टार्स की रीमेक दिल बेचारा का डायरेक्शन मुकेश छाबड़ा ने किया है। जिसमें संजना सांघी उनकी को-स्टार हैं। सुशांत ने 14 जून को गाउन का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। अब तक करीब 38 लोगों से सुशांत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस पूछताछ कर चुकी हैं। जबकि कई दिग्गज कलाकारों और राजनेताओं ने भी सुशांत की मौत की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Idaho State's Rob Phenicie talks Bengal football at Big Sky media days | Postregister

Fri Jul 24 , 2020
Rob Phenicie wants to create a winning tradition at Idaho State football. The Big Sky Conference preseason polls released Thursday show how far the Bengals still have to go. ISU was voted 11th out of 13 teams in both the coaches and media polls, ahead of Southern Utah and Northern […]

Breaking News

Recent Posts