Gurugram Kurukshetra (Haryana) Coronavirus 29755 Cases Updates | Haryana District-Wise/Hotspots Cases Today Patients; Gurugram Faridabad | 780 पॉजिटिव केस आए, 4 मरीजों की कोरोना से मौत, 174 की हालत नाजुक

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Gurugram Kurukshetra (Haryana) Coronavirus 29755 Cases Updates | Haryana District Wise Hotspots Cases Today Patients; Gurugram Faridabad

पानीपत7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना जांच के लिए एक संदिग्ध का सैंपल लेते हुए डॉक्टर।

  • प्रदेश में 704 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे, अब तक 22,953 हुए डिस्चार्ज
  • हरियाणा में कुल मरीजों की संख्या हुआ 29 हजार 755

हरियाणा में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को प्रदेश में 780 पॉजिटिव केस आए। वहीं, चार मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। 174 की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें 139 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 35 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं। राहत की बात ये है कि रिकवरी रेट 77 फीसदी को पार कर गया है। मृत्युदर व पॉजिटिव रेट में 0.2-0.2 फीसदी की गिरावट आई है। शुक्रवार को 780 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 29,755 पर पहुंच गई। इसमें से 22,953 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 6,420 मरीजों का इलाज चल रहा है।

20 जिलों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 203, गुड़गांव में 127, सोनीपत में 65, रेवाड़ी में 59, अंबाला में 55, रोहतक व पानीपत में 35-35, करनाल में 30, कुरुक्षेत्र में 25, नारनौल में 24, पंचकूला में 21, झज्जर व यमुनानगर में 20-20, फतेहाबाद में 17, पलवल में 15, कैथल में 10, नूंह में 9, सिरसा में 6, भिवानी व चरखी-दादरी में 2-2 संक्रमित मिले।

सोनीपत में 143, फरीदाबाद में 120, गुड़गांव में 115, रेवाड़ी में 79, रोहतक में 40, अंबाला में 35, हिसार में 32, नूंह में 21, पलवल में 18, कुरुक्षेत्र में 14, पानीपत में 11, कैथल में 10, भिवानी व पंचकूला में 8-8, करनाल, झज्जर व सिरसा में 7-7 तथा यमुनानगर व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज ठीक होकर घर लौटा। वहीं गुड़गांव, सोनीपत, हिसार व नूंह में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 50,5220 पर पहुंच गया है, जिसमें 46,9631 की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जबकि 5834 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.96 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 77.14 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 23 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 19930 पर पहुंच गया है। कोरोना से 382 मौतों से मृत्युदर 1.28 फीसद पर पहुंच गई है।

अब तक 382 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 382 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 273 पुरुष और 109 महिला शामिल हैं। अभी तक गुड़गांव में 120, फरीदाबाद में 117, सोनीपत में 30, रोहतक में 20, पानीपत में 11, करनाल, नूंह व अंबाला में 10-10, झज्जर, हिसार व पलवल में 9-9, रेवाड़ी में 8-8, भिवानी में 5, जींद में 4, यमुनानगर में 3, फतेहाबाद व सिरसा में 2-2 तथा कुरुक्षेत्र, नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Anurag Kashyap says Sushant Singh Rajput was seeking validation from big production houses : Bollywood News

Fri Jul 24 , 2020
Anurag Kashyap recently got candid about Sushant Singh Rajput and his film choices in his conversation with a news portal. The actor has been in the news since his demise and there were a lot of controversies and speculations regarding his suicide. However, a lot of things have come to […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts