बंगाल में लागू हुई लॉकडाउन की पाबंदियां, सूनी पड़ी सड़कें

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा सप्ताह में दो दिन किए गए संपूर्ण लॉक डाउन का असर शनिवार को भी कोलकाता की सड़कों पर देखने को मिला है। राजधानी कोलकाता समेत राज्य के हर छोटे-बड़े शहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इसकी वजह है कि पूरे राज्य में प्रशासन ने लॉकडाउन को लागू करने के लिए सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। 

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसके पहले गुरुवार को प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया था। अब आज यानी शनिवार को भी किया गया है। सरकार के एक सप्ताह में दो दिन पूर्ण लॉकडाउन रखने की योजना के तहत यहां सभी दुकानें बंद हैं और परिवहन के सभी साधन भी सड़कों से नदारद दिखे। 29 जुलाई को भी इसी तरह से प्रदेश में लॉकडाउन लगाया जाएगा। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महानगर में लॉकडाउन की पाबंदियां सुनिश्चित करने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। 

प्रदेश के कुछ हिस्सों में वायरस के कम्युनिटी ट्रांसमिशन के बीच दो सप्ताह के लॉकडाउन को लागू करने का कदम उठाया गया है। पुलिस के विशेष दल शहर के विभिन्न हिस्सों में, खासकर कन्टेन्मेंट जोन में गश्त लगा रहे हैं। लोगों को घरों और उनके इलाके से निकलने से रोकने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में अवरोधक भी लगाए गए हैं। 

आपातकालीन सेवाओं के अलावा सरकारी और निजी, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सार्वजनिक और निजी परिवहन, अन्य गतिविधियां इन दिनों बंद रहेंगी। महानगर में लॉक डाउन का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संभागों में ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं ताकि सड़कों पर मौजूदा स्थिति के बारे में निगरानी रखी जा सके। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस के कैमरों का इस्तेमाल भी लाल बाजार स्थित पुलिस मुख्यालय से की जा रही है। निगरानी कक्ष में बैठे पुलिस के अधिकारी महानगर के चप्पे-चप्पे पर हालात पर नजर रख रहे हैं।

यह खबर भी पढ़े: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रचा इतिहास, बनी 14 लाख करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी

यह खबर भी पढ़े: रिलीज हुई सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’, संजना ने शेयर किया VIDEO



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ms dhoni: 'সবেতেই তোর এত রাগ কেন?' খুঁতখুঁতে যুবরাজকে একহাত নিয়েছিলেন 'বিহারিবাবু' ধোনি! - why you are always angry, when ms dhoni ended fight with yuvraj singh

Sat Jul 25 , 2020
হাইলাইটস ১৯৯৯ সালে অনূর্ধ্ব উনিশ শিবিরে কোচবিহার ট্রফি খেলতে গিয়ে প্রথম বার মুখোমুখি হন মাহি এবং যুবি। সেই যুবরাজ ভারতীয় দলে ২০০০ সালেই চান্স পেয়ে গিয়েছিলেন। আর মহেন্দ্র সিং ধোনিকে অপেক্ষা করতে হয়েছিল আরও চার-চারটে বছর। তত দিনে জল অনেকটাই গড়িয়েছিল। এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: কেউ বলেন, মহেন্দ্র সিং ধোনিই […]

Breaking News

Recent Posts