- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna Coronavirus Update | Chirag Paswan Writes To Bihar CM Nitish Kumar Over After Patient Missing From Hospital
पटना34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

चिराग पासवान जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। वे लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के पुत्र हैं।
- रंजीत को 3 जुलाई को एनएमसीएच में भर्ती करवाया गया था
- 6 जुलाई को परिवार वाले अस्पताल गए तो रंजीत मौजूद नहीं थे
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने संसदीय क्षेत्र के गायब कोरोना मरीज को ढूंढ़ने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मदद मांगी है। इस संबंध में उन्होंने सीएम को चिट्ठी भी लिखी है। उन्होंने पत्र की कॉपी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, डीजीपी, पटना और शेखपुरा के डीएम को भी दी है।
चिराग के अनुसार, जमुई के शेखपुरा निवासी रंजीत कुमार पुत्र स्व. नंदकिशोर प्रसाद कैंसर से पीड़ित है। पिछले छह माह से उसका इलाज मुंबई में चल रहा था। वह 25 जून को महावीर कैंसर संस्थान में चेकअप लिए गया, यहां उसकी कोरोना जांच पॉजिटिव आई। उसके बाद रंजीत को शेखपुरा आइसोलेशन सेंटर में रखा गया।
बाद में उसे शेखपुरा आइसोलेशन सेंटर से पटना एनएमसीएच (नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल) के लिए रेफर कर दिया गया और 3 जुलाई को एनएमसीएच में इनको भर्ती करवाया गया। 6 जुलाई को जब इनके परिवार वाले अस्पताल गए तो वहां रंजीत कुमार मौजूद नहीं थे। तभी से पूरा परिवार हॉस्पिटल के चक्कर लगा रहा है।
निराश होकर अंत में रंजीत की धर्मपत्नी अनिता ने अपने सांसद चिराग पासवान से सहायता मांगी। चिराग ने इस विषय पर एनएमसीएच के अधीक्षक और शेखपुरा के डीएम से मामले की जानकारी विस्तार से ली। उन्होंने अनिता की बात भी सबके सामने रखी है।

चिराग पासवान द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा गया पत्र।
0
