hubby cheated by in laws , case registered | विदेश में सैलून खुलवाने के नाम पर दामाद से ठगे 6 लाख 22 हज़ार, पुलिस ने किया पत्नी सहित 3 के खिलाफ केस दर्ज

पदमपुर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • शादी के बाद से ही विदेश में रहने की इच्छा जाताकर पीहर रहने लगी थी

(राजकुमार जुनेजा)। दुबई में सैलून का काम करवाने के नाम पर दामाद से ससुरालवालों ने छह लाख 22 हज़ार रुपये ठग लिए। वहीं ठगी में शामिल महिला पति को छोड़कर सिंगापुर चली गई। पीड़ित पति ने न्याय के लिए कानून का दरवाजे खटखटाया है। इस संबंध में पुलिस ने पुलिस ने पत्नी, सास सहित 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दिए पत्र में पीड़ित गुरप्रीत सिंह पुत्र रामकुमार निवासी 2 बीबीए का कहना है कि उसकी शादी 13 अक्टूबर 2013 को लुधियाना निवासी कर्म चन्द की पुत्री मनीषा के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसकी पत्नी गांव में नहीं रहना चाहती थी। वह विदेश में रहने की इच्छा जताती थी। इस बात को लेकर वह परिवार के साथ क्लेश रखती थी। वह कभी ससुराल तो कभी पीहर रहने लगी जिससे वह परेशान रहने लग गया।

पत्नी अधिकतर पीहर रहने लगी तो प्रार्थी ने 2016 में लुधियाना पुलिस में सीएडब्लयू सैल-3 में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें प्रार्थी की पत्नी ने बयान दिए कि राजस्थान पिछड़ा इलाका है, वहां रहना नहीं चाहती। उसके बाद अपने पीहर रहने लगी।

नौ माह पूर्व उसके घर उसका साला भूपेंद्र उर्फ सन्नी व सास राजरानी गांव आए। भूपेन्द्र ने प्रार्थी को कहा कि तुम हमें छह लाख रुपए दो तो हम दुबई में तुझे सैलून का काम करवा देंगे। मनीषा भी इस शर्त पर तुम्हारे साथ रहने को सहमत है। प्रार्थी व उसके भाई मनप्रीत सिंह ने उन्हें दो लाख रुपए दे दिए। प्रार्थी व उसका साला भूपेन्द्र उसके बाद दुबई चले गए। पिछले साल पांच अक्टूबर को प्रार्थी ने अपने दोस्त गुरवीर सिंह से 3 लाख रुपए उधार लेकर अपनी सास के खाते में जमा करवाए। साथ ही एक लाख रुपए दुबई में वहां की करेन्सी में भूपेन्द्र व राजरानी को दिए परन्तु इन लोगो ने दुबई में सैलून की दुकान नही करवाई।

प्रार्थी दो बार दुबई गया। दूसरी बार 5 महीने लगाकर लौट आया। भूपेंद्र की शादी होने के कारण 30 जनवरी को वह भी दुबई से लौट आया। इस बीच 9 फरवरी को साले की शादी में उसकी पत्नी शामिल नहीं हुई। शादी में भूपेन्द्र को 15 हज़ार रुपए प्रार्थी ने अपने भाई के खाते से ट्रांसफर कर दिये, व 7 हज़ार नगद दिये।

विदेश से लौटी पत्नी ने मांगा तलाक
भूपेन्द्र सिंह की शादी के 30 दिन बाद मनीषा भारत आई। गत 13 मार्च को मनीषा सहित सभी ससुरवाले पत्नी और ससुरालजन प्रार्थी के घर आए तथा मुझसे तलाक मांगा। प्रार्थी ने उनसे कहा कि आप लोगों ने मेरे से 6,22,000/-रुपए लिए थे, और आपने कहा था कि दुबई में सैलून का काम करवा देंगे व मनीषा तुम्हारे साथ रहेगी तब वह भी सहमत थी। मनीषा ने कहा कि हमने तो यह सब एकराय होकर किया है तथा उन्होंने अपने रुपए वापिस मांगे तो रुपए वापिस देने से इनकार कर दिया।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cyclone Amphan: Bengal BJP chief Dilip Ghosh stopped from visiting South 24 Parganas

Sat Jul 25 , 2020
By: PTI | Kolkata | Updated: May 23, 2020 12:54:37 pm Dilip Ghosh was on his way to Canning and Basanti, two of the many areas of the district affected by cyclone Amphan, to distribute relief materials. (Twitter/Dilip Ghosh) West Bengal BJP president Dilip Ghosh was on Saturday stopped by […]

Breaking News

Recent Posts