कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : PTI
खास बातें
- कर्नाटक में आज संक्रमण के 5072 नए मामले सामने आए और 72 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 90,942 हो गई है।
- महाराष्ट्र में आज संक्रमण के 9251 नए मामले सामने आए और 257 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 3,66,368 हो गई है।
- तमिलनाडु में आज कोरोना के 6988 नए मामले दर्ज किए गए और 89 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 2,06,737 हो गई है।
- दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 1142 नए मामले सामने आए और 29 लोगों की मौत हो गई।
- भारत में एक ही दिन में रिकॉर्ड 4.2 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
- देश में पिछले 24 घंटे में 48,916 नए मामले सामने आए हैं और 757 लोगों की मौत हुई है।
- देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13,36,861 हो गई है।
- देशभर में अब तक कोरोना से 31,358 लोगों की मौत हो चुकी है।
लाइव अपडेट
09:46 PM, 25-Jul-2020
त्रिपुरा में तीन दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन
त्रिपुरा में तीन दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। राज्य में 27 से 30 जुलाई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहेगाः त्रिपुरा सरकार
09:13 PM, 25-Jul-2020
गोवा में आज कोरोना के रिकॉर्ड 146 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4,686 हो गई है। इनमें 1,606 सक्रिय मामले हैं और 3047 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, राज्य में कोरोना के कारण अब 33 लोगों की मौत हो चुकी है।
हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 2049
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,049 हो गई है जिनमें 848 सक्रिय मामले हैं, 1173 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 11 लोगों की मौत हुई है।
बंगलूरू में आज रात 9 बजे से 27 जुलाई तक लॉकडाउन
बंगलूरू में आज रात 9 बजे से 27 जुलाई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहेगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखंड में 244 नए मामले
उत्तराखंड में 244 नए मामले दर्ज किए गए। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 5,961 हो गई है, जिनमें 2,365 सक्रिय मामले और 63 मौतें शामिल हैं।
राजस्थान में 1120 नए मामले, 11 की गई जान
राजस्थान में रात 8:30 बजे तक कोरोना के 1120 नए मामले सामने आए और 11 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 35,298 हो गई है। इनमें 9379 मामले सक्रिय हैं और 613 लोगों की मौत हो चुकी है।
दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का हाल
बिहारः भारी बारिश के कारण दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के परिसर में जलभराव।
#WATCH: Severe waterlogging in the premises of Darbhanga Medical College and Hospital in Bihar. pic.twitter.com/rzDH144Sbj
— ANI (@ANI) July 25, 2020
08:45 PM, 25-Jul-2020
गुजरात में शनिवार को कोरोना के सर्वाधिक 1081 नए मामले सामने आए और 22 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 54,712 हो गई और मौत का आंकड़ा बढ़कर 2,305 हो गया है।
बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को छह-छह हजार रुपये की सहायता
बिहार सरकार राज्य में बाढ़ प्रभावित परिवारों को छह-छह हजार रुपये की सहायता राशि जल्द बांटना शुरू करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोक वित्त प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से राहत राशि वितरित की जाएगी।
ओडिशा में दसवीं कक्षा के बोर्ड नतीजे 31 जुलाई तक संभव
ओडिशा में दसवीं कक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) द्वारा आयोजित वार्षिक मैट्रिक परीक्षा का परिणाम इस महीने के अंत तक जारी होने की संभावना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बिहार विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल में आयोजित होगा
कोरोना महामारी के मद्देनजर तीन अगस्त से होने वाला बिहार विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल में आयोजित होगा।
3-day Bihar Assembly session will be held at Samrat Ashok Convention Hall in Patna from 3rd August, in view of #COVID19.
— ANI (@ANI) July 25, 2020
08:39 PM, 25-Jul-2020
कोरोना संकट के मद्देनजर पंजाब में सरकारी स्कूलों के बच्चों से शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए कोई भी नामांकन फीस या ट्यूशन फीस नहीं ली जाएगीः पंजाब सरकार
कर्नाटक में आज 5072 नए मामले, 72 मौतें
कर्नाटक में आज संक्रमण के 5072 नए मामले सामने आए और 72 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 90,942 हो गई है, जिनमें 55,388 सक्रिय मामले हैं और 1796 लोगों की मौत हुई है।
पश्चिम बंगाल में 2404 नए मामले, 42 की गई जान
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना संक्रमण के 2404 नए मामले दर्ज किए गए और 42 लोगों की जान चली गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 56,377 हो गई है, जिनमें 19391 सक्रिय मामले हैं, 35654 लोग ठीक हो चुके हैं और 1332 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुंबई में 1090 नए मामले, 52 की मौत
मुंबई में आज कोरोना के 1090 नए मामले सामने आए और 52 लोगों की जान चली गई। वहीं, 617 लोग ठीक हुए। इसके बाद शहर में कुल मामलों की संख्या 1,07,981 हो गई है। इनमें 78,877 लोग ठीक हो चुके हैं और 6033 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
08:21 PM, 25-Jul-2020
महाराष्ट्र में आज संक्रमण के 9251 नए मामले, 257 लोगों की मौत
आंध्रप्रदेश में कोरोना के 7813 मामले, 52 की मौत
आंध्रप्रदेश में कोरोना संक्रमण के 7,813 नए मामले सामने आए और 52 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 88,671 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 925 हो गया है।
नेपाल में पिछले 24 घंटे में 109 नए मामले
नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 109 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 18,483 हो गई है। देश में कोरोना के कारण अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब सरकार ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार अस्पतालों में बढ़ी हुई बिस्तर क्षमता, वेंटिलेटर, पीपीई, मास्क और जांच किट की पर्याप्त संख्या के साथ संक्रमण के प्रसार से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
मैं कोरोना से संक्रमित नहीं हूं- ब्राजील के राष्ट्रपति
ब्राजील के राष्ट्रपति जार बोलसोनारो ने शनिवार को बताया कि अब वह कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। गौरतलब है कि बोलसोनारो ने सात जुलाई को पहली जांच के बाद अपने संक्रमित होने की घोषणा की थी, और आज चौथी जांच के बाद संक्रमण मुक्त होने की बात कही है।
07:50 PM, 25-Jul-2020
मध्यप्रदेश में आज कोरोना के 716 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 26,926 हो गई है। इनमें 7639 मामले सक्रिय हैं और 799 लोगों की मौत हो चुकी है।
मणिपुर में 30 नए मामले
मणिपुर में आज 30 नए मामले रिपोर्ट किए गए। इसी के साथ यहां कुल संक्रमितों की संख्या 2,176 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 656 हैं और 1520 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।
देवेंद्र फडनवीस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र
महाराष्ट्रः भाजपा नेता व पू्र्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कहा, ‘मुंबई में कोरोना का टेस्ट बढ़ाया जाना चाहिए।
ओमप्रकाश धनखड़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर ओमप्रकाश धनखड़ को हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी :भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा
07:04 PM, 25-Jul-2020
पंजाब में आज कोरोना के 468 नए मामले दर्ज किए गए। अब कुल मामलों की संख्या 12,684 है, जिनमें 4,096 सक्रिय मामले, 8,297 ठीक और 291 मौतें शामिल हैं।
केरल में आज 1103 नए मामले, तीन मौत
केरल में आज 1103 नए मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 9420 और मौत का आंकड़ा 60 है।
27 जुलाई को सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा
पुडुचेरी के सीएम वी. नारायणसामी ने आज विधानसभा में कहा, एक विधायक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, इसलिए सभी विधानसभा सदस्यों को खुद को सात दिनों के लिए आइसोलेट कर लेना चाहिए। 27 जुलाई को सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। बता दें कि पुदुचेरी विधानसभा का सत्र एहतियातन आज असेंबली हॉल के बाहर खुले में आयोजित किया गया था।
सभी लोगों को कोरोना टेस्ट से गुजरना होगा
30 जुलाई को नागालैंड विधान सभा सचिवालय परिसर में आने वाले सभी लोगों को कोरोना टेस्ट से गुजरना होगा। बता दें कि राज्य विधानसभा का सत्र 30 जुलाई को होगा।
06:51 PM, 25-Jul-2020
मुंबई के धारावी में आज कोरोना के 10 नए मामले सामने आए। इसी के साथ धारावी में कुल संक्रमितों की संख्या 2529 हो गई है। इनमें से 2155 ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या यहां 124 है।
जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 523 नए मामले
जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना के 523 नए मामले सामने आए, जिनमें 156 जम्मू और 367 कश्मीर के हैं। जम्मू-कश्मीर में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 17,305 हो गई है। यहां 7483 मामले सक्रिय हैं, 9517 लोग ठीक हो चुके हैं और 306 लोगों की मौत हो चुकी है।
06:06 PM, 25-Jul-2020
तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार, आज 6988 नए मामले, 89 मौतें
तमिलनाडु में आज कोरोना के 6988 नए मामले दर्ज किए गए और 89 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 2,06,737 हो गई है। इनमें 1,51,055 लोग ठीक हो चुके हैं और 3409 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राज्या में सक्रिय मामलों की संख्या 52,273 है।
दिल्ली: छतरपुर में सरदार पटेल कोविड-19 केयर सेंटर एंड हॉस्पिटल, राधा स्वामी में ठीक होने के बाद कुल 196 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि 5 जुलाई के बाद से यहां अबतक कुल 472 पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया गया है।
Delhi: Total 196 people have been discharged after recovery at Sardar Patel COVID Care Centre and Hospital, Radha Soami in Chhatarpur. Total 472 positive cases have been admitted to the facility since 5th July. pic.twitter.com/E5Ova7Tvna
— ANI (@ANI) July 25, 2020
05:52 PM, 25-Jul-2020
राजधानी दिल्ली में आज 1142 नए मामले, 29 लोगों की मौत
दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 1142 नए मामले सामने आए और 29 लोगों की मौत हो गई। वहीं, आज 2137 लोग ठीक भी हुए। दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 12,657 है। अब तक 1,13,068 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,806 लोगों की मौत हुई है।
राजस्थानः भारी मात्रा में गांजा बरामद
एसओजी टीम ने दौसा,भरतपुर मेवात क्षेत्र में मुखबिर से सूचना के आधार पर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। सिकंदरा टोल पर नाकाबन्दी कर आगरा-भरतपुर रास्ते से आती एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी में लगभग 445 किलो अवैध गांजा ज़ब्त किया। 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। pic.twitter.com/pcu0elCXPz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2020
05:41 PM, 25-Jul-2020
राजस्थान सरकार ने आज कोरोना रोगियों के इलाज के लिए जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में प्लाज्मा बैंक शुरू किया। मैं सभी कोरोना से ठीक हुए लोगों से अपने प्लाज्मा दान करने की अपील करता हूं: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र
Rajasthan Government today started a Plasma Bank at Sawai Man Singh Hospital in Jaipur for treatment of COVID-19 patients. I appeal to all #COVID19 recovered patients to donate their plasma: Rajasthan Governor Kalraj Mishra pic.twitter.com/sRzDbVasua
— ANI (@ANI) July 25, 2020
05:35 PM, 25-Jul-2020
जम्मू-कश्मीर में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर टेस्टिंग देश में 12,742 के मुकाबले 44,744 तक पहुंच गई है। रिकवरी रेट 53.01 फीसदी है :सूचना और जनसंपर्क विभाग, जम्मू और कश्मीर
05:19 PM, 25-Jul-2020
Darbhanga: Rainwater inundates city’s LaheriaSarai Sahayak police station due to continuous rains.
Day to day work being conducted temporarily from a police vehicle. #BiharFlood pic.twitter.com/LLzGZyj1No— ANI (@ANI) July 25, 2020
04:25 PM, 25-Jul-2020
भारत में एक ही दिन में रिकॉर्ड 4.2 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में दिन में सबसे ज्यादा 4.2 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए हैं। अब तक लगभग 1.6 करोड़ सैंपल टेस्ट किए गए हैं। कोरोना से मृत्यु दर में भारी गिरावट आई है, जो अब 2.35 फीसदी है।
04:14 PM, 25-Jul-2020
बिहार में आज 2803 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 36 हजार के पार
बिहार में आज कोरोना संक्रमण के 2803 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 36,314 हो गई है।
04:10 PM, 25-Jul-2020
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में 50 गायों की मौत की रिपोर्ट पर कहा, ‘यह दुर्भाग्य पूर्ण है। मैंने जिलाधिकारी को मामले को देखने और कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। कई जानवरों को छोटी जगहों में रखा गया था, इसलिए शायद दम घुटने से मौत हुई हो। यह पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा।’
04:00 PM, 25-Jul-2020
Chief Minister Uddhav Thackeray today inaugurated a #COVID19 Care Center and a testing lab in Dombivli, via video conference: Maharashtra Chief Minister’s Office pic.twitter.com/Oi7mjn8FLK
— ANI (@ANI) July 25, 2020
03:35 PM, 25-Jul-2020
कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म
Rajasthan: Congress Legislative Party (CLP) meeting concludes at Fairmont Hotel in Jaipur. pic.twitter.com/25VUmRK0LF
— ANI (@ANI) July 25, 2020
03:32 PM, 25-Jul-2020
Puducherry: Congress, DMK, AIADMK, and BJP legislators participate in the opening budget meeting. pic.twitter.com/iOPmWaBZmg
— ANI (@ANI) July 25, 2020
03:20 PM, 25-Jul-2020
गोपालगंज में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच बांटे जा रहे राहत पैकेट
बिहार के गोपालगंज में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए जिला अधिकारियों द्वारा राहत पैकेट बांटे जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि ‘10,000 पैकेट एयर-ड्रॉप किए जाएंगे। पैकेट का वजन पांच किलो है, इसमें चूड़ा, गुड़, चना, मोमबत्तियां और माचिस शामिल हैं। नुकसान से बचने के लिए इन्हें सील किया गया है।’
Patna: Packing of relief packets for flood-affected people in Gopalganj facilitated by district authorities.
DM says, “10,000 packets will be air-dropped. Packets weigh 5kgs & contain flattened rice, jaggery, chana, candles & matchboxes. We seal them to avoid damage.” #Bihar pic.twitter.com/dDU9GTg6fV
— ANI (@ANI) July 25, 2020
03:05 PM, 25-Jul-2020
मध्यप्रदेश: मंडी में अनाज चोरी करने वाले एक युवक की खंबे से बांध पर पिटाई
मध्यप्रदेश के खरगोन में कथित तौर पर अनाज मंडी में अनाज चोरी करने वाले एक युवक की खंबे से बांध पर पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है। टीआई खरगोन जगदीश गोयल ने बताया कि ‘हमें सूचना मिली थी कि अनाज मंडी में किसी को चोरी करते हुए पकड़ा है। उसको पूछताछ के लिए थाने लेकर आए हैं।’
02:58 PM, 25-Jul-2020
सीएम योगी ट्रस्ट और स्थानीय प्रशासन के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे हैं
अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट और स्थानीय प्रशासन के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे हैं।
Ayodhya: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath is holding a meeting with the members of Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust and local administration. pic.twitter.com/WOhbbzSB3v
— ANI UP (@ANINewsUP) July 25, 2020
02:43 PM, 25-Jul-2020
योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि पर पूजा की
अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि पर पूजा की और भरत, शत्रुघ्न और लक्ष्मण जी को नए आसन पर विराजमान कराया। इस दौरान सीएम ने पांच अगस्त को होने वाले भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लिया।
Ayodhya: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath offers prayers to Lord Ram at Ram Janmabhoomi site.
CM will also take stock of preparations today ahead of foundation laying of Ram temple. pic.twitter.com/hoyLO9oi5r
— ANI UP (@ANINewsUP) July 25, 2020
02:40 PM, 25-Jul-2020
अशोक गहलोत शाम चार बजे राज्यपाल से मिलेंगे
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम चार बजे राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करेंगे।
02:14 PM, 25-Jul-2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे
राम मंदिर के भूमिपूजन से पहले आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। अभी सीएम योगी हनुमानगढ़ी में पूजा कर रहे हैं।गौरतलब है कि पांच अगस्त को मंदिर का भूमिपूजन होना है। भूमिपूजन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अयोध्या पहुंचेंगे।
02:08 PM, 25-Jul-2020
जयपुर के फेयर मॉन्ट होटल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक जारी
राजस्थान में जयपुर के फेयर मॉन्ट होटल में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक चल रही है।
Rajasthan: Congress Legislative Party (CLP) meeting begins at Fairmont Hotel in Jaipur pic.twitter.com/N4jzRzSJcA
— ANI (@ANI) July 25, 2020
01:55 PM, 25-Jul-2020
आईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने कोरोना टेस्ट के लिए विकसित की नई टेक्नोलॉजी
IIT Kharagpur researchers claim to have developed a novel technology for #COVID19 rapid test. Ultra-portable device to cost Rs 400.
Customized smartphone application to disseminate test results within 1 hour, without requiring manual interpretation. pic.twitter.com/rkZDvNpXTh
— ANI (@ANI) July 25, 2020
01:52 PM, 25-Jul-2020
हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1992 हुई
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 1,992 हो गई है। कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 818 है और अब तक 11 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है।
01:20 PM, 25-Jul-2020
बिहार में बाढ़ से करीब 10 लाख लोग प्रभावित
बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि ‘राज्य में बाढ़ के कारण लगभग 10 लाख लोग प्रभावित हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से हमने एक लाख लोगों को निकाला है। 21 राहत शिविर लगाए गए हैं। 271 सामुदायिक रसोई घर काम कर रहे हैं, जिनमें से 186 दरभंगा में हैं।
01:12 PM, 25-Jul-2020
कोरोना पॉजिटिव शख्स ने आत्महत्या की
बिहार में पटना शहर के मालसलामी पुलिस थाना इलाके में एक 35 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव शख्स ने घर में पृथकवास में रहते हुए आत्महत्या कर ली।
12:58 PM, 25-Jul-2020
बुरारी में केजरीवाल ने सरकारी अस्पताल का किया उद्घाटन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए बुरारी में 450 बिस्तरों वाला सरकारी अस्पताल का उद्घाटन किया।
Delhi: Chief Minister Arvind Kejriwal inaugurates via video-conference, a 450-bedded government hospital in Burari pic.twitter.com/lFEWqWoc5X
— ANI (@ANI) July 25, 2020
12:53 PM, 25-Jul-2020
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शिवराज के ट्वीट पर किया रीट्वीट
दुख है शिवराज जी आप कोरोना संक्रमक पाया गए। ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें। आपको सोशल डिस्टंसिंग का ख़्याल रखना था जो आपने नहीं रखा। मुझ पर तो भोपाल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी आप पर कैसे करते। आगे अपना ख़्याल रखें। https://t.co/Ob4lhKuobp
— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 25, 2020
12:43 PM, 25-Jul-2020
अशोक गहलोत ने राज्यपाल से मिलने का मांगा समय
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा सत्र बुलाने हेतु नए प्रस्ताव देने के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने का समय मांगा है।
Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot has sought time to meet Governor Kalraj Mishra to give a fresh proposal for convening Assembly session. (File photo) pic.twitter.com/sS5UkWOnkM
— ANI (@ANI) July 25, 2020
12:36 PM, 25-Jul-2020
कोरोना समीक्षा बैठक की जिम्मेदारी मंत्रियों को सौंपी
मेरी अनुपस्थिति में अब कोरोना समीक्षा बैठक गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, नगरी विकास एवं प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पीआर चौधरी करेंगे। मैं स्वयं भी इलाज के दौरान प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के हरसंभव प्रयास करता रहूंगा।
12:32 PM, 25-Jul-2020
जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है- शिवराज
चौहान ने आगे कहा कि कोविड-19 का समय पर इलाज होता है तो व्यक्ति बिल्कुल ठीक हो जाता है। मैं 25 मार्च से प्रत्येक शाम को कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक करता रहा हूं। मैं यथासंभव अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोरोना की समीक्षा करने का प्रयास करूंगा।
12:28 PM, 25-Jul-2020
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमित
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे #COVID19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारन्टीन में चले जाएँ।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 25, 2020
12:06 PM, 25-Jul-2020
पुदुचेरी में 139 नए मामले सामने आए
पुदुचेरी में आज सुबह 10 बजे तक कोरोना वायरस के 139 नए मामले सामने आए हैं। पुदुचेरी में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,654 है और अब तक 1,561 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।
12:05 PM, 25-Jul-2020
देश में पिछले 10 दिनों में पॉजिटिव मामलों का अनुपात बढ़ा है, दिल्ली में घटा है- जैन
सत्येंद्र जैन ने कहा कि ‘दिल्ली के अस्पतालों में अभी 20 फीसदी बेड भरे हुए हैं, 80 फीसदी बेड खाली हैं। पूरे देश में पिछले 10 दिनों में पॉजिटिव मामलों का अनुपात बढ़ा है, दिल्ली में अनुपात घटा है। दिल्ली में पॉजिटिव मामलों का अनुपात 5 फीसदी है यानि जितने टेस्ट किए गए उनमें 5 फीसदी सैंपल पॉजिटिव आए हैं।
11:54 AM, 25-Jul-2020
दिल्ली में स्थिति संतोषजनक, लेकिन सतर्क रहना जरूरी- सत्येंद्र जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि ‘दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी अनुपात आज पांच प्रतिशत है। स्थिति संतोषजनक है, लेकिन हमें तैयार रहना होगा।’
The positivity ratio in Delhi is today at 5 per cent. The situation is satisfactory, but we have to be prepared: Delhi Health Minister Satyendra Jain on #COVID19 pic.twitter.com/q2eb3CSr9M
— ANI (@ANI) July 25, 2020
11:50 AM, 25-Jul-2020
ओडिशा में 1320 नए मामले सामने आए
ओडिशा में 1,320 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 24,013 हो गई है। जिनमें से 15,200 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 8,650 सक्रिय मामले हैं। 10 नई मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 130 हो गई है।
11:46 AM, 25-Jul-2020
महाराष्ट्र में 8232 पुलिसकर्मी संक्रमित
महाराष्ट्र पुलिस की ओर से बताया गया है कि राज्य में संक्रमित पुलिसकर्मियों की कुल संख्या 8,232 है। जिनमें से 1,825 सक्रिय मामले हैं, 6,314 पुलिसकर्मी संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और अब तक 93 की मौत हो चुकी है।
11:45 AM, 25-Jul-2020
राजस्थान में कांग्रेस का धरना-प्रदर्श
राजस्थान में राजनीतिक संकट के बीच जयपुर के भारतीय युवा कांग्रेस कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।
Rajasthan: Congress workers hold protest against the Bharatiya Janata Party, at Indian Youth Congress office in Jaipur#RajasthanPoliticalCrisis pic.twitter.com/8290ArzjOU
— ANI (@ANI) July 25, 2020
11:23 AM, 25-Jul-2020
राजस्थान में 557 नए मामले सामने आए
राजस्थान में आज सुबह 10.30 बजे तक 557 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए और छह मरीजों की मौत हुई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 34,735 हो गई है। जिसमें 9,470 सक्रिय मामले और 608 मौतें शामिल हैं।
11:19 AM, 25-Jul-2020
अशोक गहलोत ने मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है।
Rajasthan CM Ashok Gehlot calls a meeting of the council of ministers today. #RajasthanPoliticalCrisis
(file pic) pic.twitter.com/AnfbVFZpX9— ANI (@ANI) July 25, 2020
10:59 AM, 25-Jul-2020
झारखंड में 377 नए मामले सामने आए
झारखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 377 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 7,627 हो गई है। जिसमें सक्रिय मामलों की संख्या 4,197, 3,354 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और अब तक 76 लोगों की मौत हो चुकी है।
10:23 AM, 25-Jul-2020
भोपाल पुलिस ने नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 33 लोगों को किया गिरफ्तार
बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते भोपाल में 24 जुलाई रात 8 बजे से अगले 10 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है।
Bhopal: Police conducted a raid at a lounge in Bhopal on 23rd July & arrested 33 people yesterday for violating night curfew. Additional SP Crime Branch-Bhopal said,”Case registered. The 2 main accused took lounge on rent & were conducting similar activities, from past 4 months.” pic.twitter.com/nERuQWiemm
— ANI (@ANI) July 25, 2020
10:20 AM, 25-Jul-2020
उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-7 अवरुद्ध
उत्तराखंड के लामबगड़ क्षेत्र में भारी वर्षा के बाद हुए भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-7 अवरुद्ध हो गया है।
Uttarakhand: National Highway-7 blocked at Lambagad due to landslide following heavy rainfall in the region. pic.twitter.com/Aloe2nRzrS
— ANI (@ANI) July 25, 2020
09:53 AM, 25-Jul-2020
पिछले 24 घंटे में चार लाख 20 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 24 जुलाई तक परीक्षण किए गए कोरोना नमूनों की कुल संख्या 1,58,49,068 है। जिनमें 4,20,898 नमूनों का परीक्षण शुक्रवार को ही किया गया है।
09:38 AM, 25-Jul-2020
देशभर में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13 लाख 36 हजार के पार
देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13,36,861 हो गई है। जिनमें से 4,56,071 सक्रिय मामले हैं, 8,49,432 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 31,358 लोगों की मौत हो चुकी है।
09:36 AM, 25-Jul-2020
देश में पिछले 24 घंटे में 48916 नए मामले सामने आए
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 48,916 नए मामले सामने आए हैं और 757 लोगों की मौत हुई है।
09:31 AM, 25-Jul-2020
बिहार के सुगौली-मझौलिया के बीच रेल यातायात निलंबित
पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने बताया कि ‘बारिश के पानी के पुल संख्या 248 के गर्डर को छूने के बाद रात एक बजकर पांच मिनट के बाद से बिहार के सुगौली-मझौलिया के बीच रेल यातायात निलंबित कर दिया गया है। नरकटियागंज-सुगौली के बीच ट्रेन सेवाओं को तब तक निलंबित कर दिया गया है जब तक नदी में पानी की कमी नहीं हो जाती।
09:24 AM, 25-Jul-2020
पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1141 और ब्राजील में 1178 लोगों की मौत
दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या एक लाख 48 हजार से ज्यादा हो गई है और 42 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1,141 और ब्राजील में 1,178 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़े वर्ल्डोमीटर के मुताबिक शनिवार सुबह नौ बजे तक के हैं।
09:24 AM, 25-Jul-2020
दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 1.59 करोड़ के पार
दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, इस वायरस से मरने वालों की संख्या छह लाख 42 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 59 लाख 41 हजार को पार कर गया है। जबकि 97 लाख 24 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है।
08:59 AM, 25-Jul-2020
सीआरपीएफ की 122वीं बटालियन में दो अधिकारियों की मौत
दिल्ली पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ की 122वीं बटालियन के एक उप-निरीक्षक ने कल रात एक सीआरपीएफ निरीक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी, बाद में उप-निरीक्षक ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सीआरपीएफ की ओर से इस बारे में बताया गया कि ‘122वीं बटालियन के उप-निरीक्षक करनैल सिंह ने शुक्रवार रात गर्मागर्म बहस के बाद सीआरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में करनैल सिंह ने खुद को भी गोली मार ली। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।
08:26 AM, 25-Jul-2020
नागपुर में आज और कल ‘जनता कर्फ्यू’
Maharashtra: ‘Janta Curfew’ imposed in Nagpur city today and tomorrow, to curb the spread of COVID19 infection; essential services to remain functional pic.twitter.com/VrFlvEkq9j
— ANI (@ANI) July 25, 2020
08:19 AM, 25-Jul-2020
उज्जैन में नाग पंचमी के दिन नागचंद्रेश्वर मंदिर के खुले कपाट, भक्तों को नहीं मिला प्रवेश

08:11 AM, 25-Jul-2020
कांग्रेस आज राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेगी
कांग्रेस आज राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर ‘लोकतंत्र की हत्या की साजिश’ का आरोप लगाया है और उसी के खिलाफ आज विरोध-प्रदर्शन करेगी।
Congress will hold protests at all district headquarters in Rajasthan today against Bharatiya Janata Party’s “conspiracy to murder democracy”. pic.twitter.com/WY1UhTgRmV
— ANI (@ANI) July 25, 2020
07:55 AM, 25-Jul-2020
आज कोलकाता एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन स्थगित
पश्चिम बंगाल में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बीच कोलकाता हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन आज और 29 जुलाई को स्थगित रहेगा।
West Bengal: Flight operations at the Kolkata airport will remain suspended today and on 29th July, amid COVID19 induced lockdown pic.twitter.com/KlodWoVxX5
— ANI (@ANI) July 25, 2020
07:15 AM, 25-Jul-2020
आज अयोध्या जाएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या जाएंगे। यहां वह भगवान राम के मंदिर के निर्माण के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेंगे।
06:40 AM, 25-Jul-2020
राजकोट: ‘गौशाला’ मिशन लॉन्च
राष्ट्रीय कामधेनु आयोग (आरकेए) ने इस बार गणेश चतुर्थी के लिए देश भर में ‘गौशालाओं’ को बढ़ावा देने के लिए एक मिशन शुरू किया है। इसके तहत गाय के गोबर का उपयोग कर भगवान गणेश की पर्यावरण के अनुकूल मूर्तियां बनाई जाएंगी।
05:28 AM, 25-Jul-2020
इंदौर: अंग्रेजी और गणित पढ़ रहा पुलिसकर्मी
Indore: Vinod Dikshit, SHO Palasia teaches a young boy Raj, after completing his official duties every day. Vinod says,”I met this boy one day during patrolling.He said he wanted to be a policeman but can’t afford tuitions. So,I started teaching him English&Maths.” #MadhyaPradesh pic.twitter.com/pkn7L9Pqex
— ANI (@ANI) July 24, 2020
04:58 AM, 25-Jul-2020
जम्मू और कश्मीर: ओपन जिम का उद्घाटन
ऊधमपुर में हाउसिंग कॉलोनी पार्क में पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने एक ओपन-एयर जिम का उद्घाटन किया।
04:42 AM, 25-Jul-2020
तमिलनाडु: सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
रामेश्वरम मछुआरा संघ (आरएफए) के सदस्यों ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
04:33 AM, 25-Jul-2020
राजस्थान में भी बनेगा प्लाज्मा बैंक
राज्य सरकार जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में प्रदेश का पहला प्लाज्मा बैंक स्थापित करने जा रही है। मैं कोरोना का मात देने वाले लोगों से अपील करता हूं कि वह अधिक से अधिक संख्या में प्लाज्मा दान करें, ताकि और लोगों की जान बचाई जा सके। -रघु शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री
04:22 AM, 25-Jul-2020
मुंबई: स्कूल की फीस माफ, जरूरतमंदों के लिए कर रहे भोजन की व्यवस्था
Mumbai: Migza & Faiz, a couple that runs a school in Malad waived off fee & distributed food among people during lockdown. Faiz says,”I also work for a company.When demand for resources increased, we decided to use my provident fund saving, I’ve spent around ₹4.5 lakhs till now” pic.twitter.com/U7osZEFoUD
— ANI (@ANI) July 24, 2020
04:06 AM, 25-Jul-2020
बिहार: दरभंगा में बाढ़
दरभंगा जिले में लगातार बारिश के चलते लोगों को बाढ़ जैसे हालात का सामना करना पड़ रहा है।
03:57 AM, 25-Jul-2020
हरियाणा: पांच बच्चों का कातिल गिरफ्तार
जींद में पांच बच्चों का कत्ल करने के आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने हाल ही में अपनी दो बेटियों की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। साथ ही उसने बताया है कि वह पहले भी तीन बच्चों की हत्या कर चुका है।
03:43 AM, 25-Jul-2020
दिल्ली: सिनेमा हॉल खोलने की तैयारी
राजधानी में सिनेमा हॉल दोबारा खोलने की तैयारी की जा रही है। एक सिनेमा हॉल कंपनी के सीईओ जी. दत्ता ने कहा कि हम सैनिटाइजेशन और मास्क की व्यवस्था कर रहे हैं। कागजी टिकट का उपयोग अब नहीं होगी। प्रवेश द्वार, निकास द्वार आदि पर कोरोना के मद्देनजर भीड़ ना लगे इसका ध्यान रखा जाएगा।
03:32 AM, 25-Jul-2020
त्रिपुरा: संक्रमित महिला ने बच्चे को दिया जन्म
त्रिपुरा में कोरोना से संक्रमित एक महिला ने कोविड अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि मां और बच्चे दोनों की हालत ठीक है। चार दिन पहले आईजीएम अस्पताल में प्रेग्नेंसी जांच के दौरान यह महिला संक्रमित हो गई थी।
01:13 AM, 25-Jul-2020
आंध्रप्रदेश में बढ़ाई जाएगी कोविड अस्पतालों की संख्या
During a review meeting on COVID19 remedial steps, CM said that number of dedicated COVID hospitals is being increased & Rs1000 crores will be spent in the next 6 months for developing infrastructure, medication & high-end facilities in these hospitals: Andhra Pradesh CM’s Office
— ANI (@ANI) July 24, 2020
12:51 AM, 25-Jul-2020
भारत करेगा उत्तर कोरिया की मदद
India is sensitive to the shortage of medical supply situation in DPRK & decided to grant humanitarian assistance of US$1mn in the form of anti-Tuberculosis medicines. The assistance is under aegis of an ongoing World Health Organisation’s anti-tuberculosis programme in DPRK: MEA https://t.co/hZhRlegqCT
— ANI (@ANI) July 24, 2020
12:25 AM, 25-Jul-2020
Coronavirus: त्रिपुरा में तीन दिनों के लिए लगा संपूर्ण लॉकडाउन
राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को राज्यसभा के उपसभापति के पैनल का पुनर्गठन किया है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने इस पैनल में राज्यसभा के 6 सदस्यों को शामिल किया है।
1.भुवनेश्वर कलिता 2.वंदना चव्हाण 3. सुखेंदु शेखर राय 4.सुरेंद्र सिंह नागर 5.एल हनुमंतैया 6.सस्मित पात्रा
Rajya Sabha Chairman M Venkaiah Naidu reconstitutes the Panel of Vice-Chairmen. Bhubaneswar Kalita, Vandana Chavan, Sukhendu Sekhar Ray, Surendra Singh Nagar, L Hanumanthaiah, & Sasmit Patra to be the members. pic.twitter.com/QidTRycKJM
— ANI (@ANI) July 24, 2020
