बिगड़ती जा रही है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा की हालत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा की हालत दिनोंं-दिन बिगड़ती जा रही है। कोरोना महामारी के संदिग्ध लक्षणों के साथ उन्हें कोलकाता के बेलव्यू अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा बल्कि बिगड़ती जा रही है। उनकी हृदय गति कम हो गई है और शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा भी लगातार घट रही है। 

हालांकि प्रारंभिक कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है लेकिन उनके सारे लक्षण कोरोना वायरस संक्रमण के हैं। सांस लेने में तकलीफ हो रही है। तेज बुखार है और शरीर में लगातार ऑक्सीजन की मात्रा घट रही है। इसकी वजह से उनकी दोबारा कोरोना जांच की जाएगी।

बेलव्यू अस्पताल के सूत्रों के अनुसार उन्हें फिलहाल आइसीयू में 48 घंटे तक निगरानी में रखा गया है। बुखार और सांस की तकलीफ के साथ उन्हें 21 जुलाई को बेलव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी देखभाल नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रीति सेनगुप्ता और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एसके विश्वास और डॉक्टर अरिंदम मैत्रा कर रहे है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की शारीरिक स्थिति बिगड़ने की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता चिंतित हैं। 

यह खबर भी पढ़े: जलसा बंगले के बाहर बाइकर्स की वजह से परेशान हुई जया बच्चन, पुलिस में शिकायत की दर्ज

यह खबर भी पढ़े: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण के फैंस ने राम गोपाल वर्मा के ऑफिस पर जमकर की पत्थरबाजी, जानिए पूरा मामला 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sushant Sing Rajput's last film Dil Bechara Film Review

Sun Jul 26 , 2020
রণিতা গোস্বামী : সুশান্তের শেষ ছবি, যা দেখার জন্য এতদিনের রুদ্ধশ্বাস অপেক্ষা তো ছিলই। সময় মতো বসেও গেলাম ছবি দেখতে। অন্যান্য ছবির থেকে ‘দিল বেচারা’ দেখার জন্য যে আলাদা আবেগ কাজ করবে, সেটাই স্বাভাবিক। ছিলও তাই। তবে সিনেমা শুরু হওয়ার পরই যেন অদ্ভুত ভাবে সবকিছু পাল্টে গেল। সিনেমা দেখছি তো? […]

Breaking News

Recent Posts