- Hindi News
- International
- Vietnam Bus Crash Latest News Update; Vietnam Bus Crash, Vietnam Bus Accident, Bus Crash Kills 13 People, Highway Accident
हनोई26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा वियतनाम के नेशनल हाईवे पर एस वक्त हुआ, जब ड्राइवर बस को मोड़ पर टर्न करा रहा था।
- बस में सवार थे कुल 40 लोग, कई गंभीर रूप से घायल
- वियतनाम में 6 महीनों में 3200 लोगों की सड़क हादसे में मौत
वियतनाम में एक री-यूनियन ट्रिप पर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बस में कुल 40 लोग सवार थे। बताया जाता है कि एक स्कूल री-यूनियन के लिए करीब 40 लोग बस सेंट्रल कुआंग बिन्ह जा रहे थे। ये सभी डोंग होई हाईस्कूल में एक साथ पढ़ते थे। सभी ग्रैजुएशन की 30वीं सालगिरह मनाने जा रहे थे।
बस में सवार लोगों ने बताया- बस के ब्रेक फेल हो गए थे
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा वियतनाम के नेशनल हाईवे पर एस वक्त हुआ, जब ड्राइवर बस को मोड़ पर टर्न करा रहा था। बस में सवार लोगों ने बताया कि जब हाइवे पर थी, तो उन्हें लगा कि बस के ब्रेक फेल हो गए हैं।
आए दिन होते हैं सड़क हादसे
वियतनाम में आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने भी कहा है कि 15 से 29 साल के लोगों की मौत सड़क हादसों में ही होती है। वियतनाम में पिछले 6 महीनों में करीब 3200 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।
0