बंगाल में फिर 24 घंटे में मिले 2341 लोग कोरोना पॉजिटिव, 40 लोगों की हुई मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रविवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटों के दौरान 2341 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं जो चिंता की बात है। हालांकि राहत की खबर यह है कि एक दिन में 2097 लोग स्वस्थ भी हुए हैं जो अब तक सर्वाधिक है। इस महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 58718 हो गई है जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 37751 पहुंच गई है। 

corona

चिंता वाली बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कुल 40 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1372 हो गई है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अभी भी 19595 एक्टिव मामले हैं जो विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। राज्य में रिकवरी रेट अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। पिछले एक सप्ताह से जो आंकड़ा 60 से 61 फ़ीसदी के बीच रह रहा था वह बढ़कर 64.29 फीसदी पर पहुंच गया है। 

corona

हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक रविवार को एक दिन में कुल 16045 लोगों के सैंपल जांच हुए हैं। राज्य में अब तक कुल 805185 लोगों के सैंपल जांचे चुके हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक संख्या में सैंपल जांचे जा रहे हैं इसीलिए अधिक से अधिक लोग भी पॉजिटिव हो रहे हैं। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है । रिकवरी रेट का बढ़ना शुभ संकेत ह। इसकी वजह से माना जा रहा है कि जल्द ही सारे लोग स्वस्थ हो जाएंगे।

यह खबर भी पढ़े: राजस्थान में राजभवन नहीं घेरेगी कांग्रेस, राज्यपाल से नहीं चाहती टकराव

यह खबर भी पढ़े: जानिए 3 फीट की उस लड़की की कहानी जो समाज के ताने खाकर बनी IAS अफसर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

coronavirus: করোনা-গড় অব্যাহত বাংলায়! ২৪ ঘণ্টায় আক্রান্ত আরও ২৩৪১, দুশ্চিন্তা সেই মৃত্যু নিয়ে - coronavirus west bengal: 2341 new cases and 40 deaths reported in last 24 hours in the state

Sun Jul 26 , 2020
হাইলাইটস পশ্চিমবঙ্গে মোট করোনা আক্রান্তের সংখ্যা বেড়ে হয়েছে ৫৮ হাজার ৭১৮ জন। মোট মৃতের সংখ্যা দাঁড়িয়েছে ১ হাজার ৩৭২ জন। এই মারণ রোগে আক্রান্ত ও মৃতের সংখ্যার নিরিখে এখনও শীর্ষে কলকাতা। দ্বিতীয় স্থানে উত্তর ২৪ পরগনা। এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: পশ্চিমবঙ্গে করোনা সংক্রমণের ঘটনা অব্যাহত। গত ২৪ ঘণ্টায় রাজ্যে আরও […]

Breaking News

Recent Posts