सिलीगुड़ी। डाबग्राम – फूलबाड़ी विधानसभा इलाके में 30 जुलाई तक संपूर्ण लाॅकडाउन रहेगा। राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव रविवार को इसकी घोषणा की है। मंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि कोरोना संक्रमण की संख्या डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा में बढ़ने लगी है। इसी को देखते हुए आज शाम 6 बजे से 30 जुलाई रात 10 बजे तक डाबग्राम 1 / 2 और फूलबाड़ी 1 / 2 विधानसभा क्षेत्र संपूर्ण लाॅकडाउन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का फैसला जलपाईगुड़ी जिलाशासक के साथ हुई बातचीत के बाद ली गई है। उन्होंने कहा कि डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा केंद्रों के भीतर पड़ने वाले सिलीगुड़ी नगर निगम के 14 वार्ड भी लाॅकडाउन रहेगा। इस दौरान केवल जरूरी परिसेवा ही सुचारु रहेंगी।
यह खबर भी पढ़े: अनुष्का के लिए केक बनाना क्वारंटीन में बिताया गया खास पल : कोहली
यह खबर भी पढ़े: बिहार: पूर्वी चंपारण में हेलीकॉप्टर की मदद से बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाये जा रहे फूड पैकेट
