बंगाल में बढ़ता जा रहा कोरोना वायरस का संक्रमण, अब तक 1372 लोगों ने तोडा दम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रविवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 2341 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं जो चिंता की बात है। हालांकि राहत की खबर यह है कि एक दिन में 2097 लोग स्वस्थ भी हुए हैं जो अब तक सर्वाधिक है। इस महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 58718 हो गई है जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 37751 पहुंच गई है। 

corona

चिंता वाली बात यह है कि कुल 40 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1372 हो गई है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अभी भी 19595 एक्टिव मामले हैं जो विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। राज्य में रिकवरी रेट अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। पिछले एक सप्ताह से जो आंकड़ा 60 से 61 फ़ीसदी के बीच रह रहा था वह बढ़कर 64.29 फीसदी पर पहुंच गया है। 

corona

हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक रविवार को एक दिन में कुल 16045 लोगों के सैंपल जांच हुए हैं। राज्य में अब तक कुल 805185 लोगों के सैंपल जांचे चुके हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक संख्या में सैंपल जांचे जा रहे हैं इसीलिए अधिक से अधिक लोग भी पॉजिटिव हो रहे हैं। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है । रिकवरी रेट का बढ़ना शुभ संकेत ह। इसकी वजह से माना जा रहा है कि जल्द ही सारे लोग स्वस्थ हो जाएंगे।

यह खबर भी पढ़े: राजस्थान में राजभवन नहीं घेरेगी कांग्रेस, राज्यपाल से नहीं चाहती टकराव

यह खबर भी पढ़े: जानिए 3 फीट की उस लड़की की कहानी जो समाज के ताने खाकर बनी IAS अफसर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

coronavirus live updates: করোনা পরিস্থিতি LIVE: আক্রান্তের সংখ্যা এগোচ্ছে ১৫ লাখের দিকে, ২৪ ঘণ্টায় বাংলায় আক্রান্ত আরও ২৩৪১! - coronavirus live updates world, india and west bengal in bengali

Mon Jul 27 , 2020
এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: বাংলায় গোষ্ঠী সংক্রমণ শুরু হয়েছে বলে এর আগেই স্বীকার করে নিয়েছিল রাজ্য সরকার। পরিস্থিতি নিয়ন্ত্রণে নানা পদক্ষেপ করা হচ্ছে। স্বাস্থ্য ভবনের জন স্বাস্থ্য শাখার আধিকারিকদের মতে, করোনা মহামারীর এই পর্যায়ে আক্রান্তের সংখ্যা বাড়বেই। তা অস্বাভাবিক নয়। ভয়েরও কিছু নেই। — চিনের প্রধান ভূখণ্ডে নতুন করে করোনা […]

Breaking News

Recent Posts