Breaking News And Covid19 Live Updates 27th July 2020 – Coronavirus: बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41 हजार के पार हुई

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

खास बातें

  • राजस्थान के राज्यपाल ने सरकार को विधानसभा सत्र बुलाने का दिया आदेश
  • बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41,111 हो गई है। 
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 49,931 नए मामले सामने आए और 708 लोगों की मौत हुई। 
  • देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4,85,114 है और अब तक 32,771 लोगों की मौत हुई है और 9,17,568 लोग ठीक हो चुके हैं।
  • भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 14 लाख के पार 

लाइव अपडेट

04:37 PM, 27-Jul-2020

झारखंड में अब तक 645 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव
झारखंड में अब तक 645 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, जिनमें 44 ठीक हो चुके हैं।  

 

04:13 PM, 27-Jul-2020

विधानसभा सत्र बुलाने से पहले इन तीन पहलुओं पर विचार-विमर्श करें-राज्यपाल
राजस्थान के राज्यपाल ने राज्य सरकार को विधानसभा सत्र बुलाने से पहले तीन पहलुओं पर विचार-विमर्श करने के लिए कहा है। 21 दिन का नोटिस, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और विश्वास मत परीक्षण की स्थिति में कुछ शर्तों का पालन करने को कहा।
 

कर्नाटक: पूर्व सीएम सिद्धारमैया, राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने किया विरोध प्रदर्शन
कर्नाटक: पूर्व सीएम सिद्धारमैया, राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और पार्टी के अन्य नेताओं ने ‘स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी’ अभियान के तहत केपीसीसी कार्यालय से बंगलूरू के राजभवन तक रैली निकाल रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया।
 

03:45 PM, 27-Jul-2020

बिहार में संक्रमितों की संख्या 41 हजार के पार हुई

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41,111 हो गई है। 

अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से आधिकारिक पत्र मिलने की पुष्टि
अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) आईपीएल के 2020 सीजन की मेजबानी के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से आधिकारिक पत्र मिलने की पुष्टि की।
 

ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या को मिली अस्पताल से छुट्टी
कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के बाद अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अमिताभ और अभिषेक फिलहाल मेडिकल निगरानी में रहेंगे।
 

03:36 PM, 27-Jul-2020

राजस्थान संकटः राज्यपाल ने सरकार को विधानसभा सत्र बुलाने का दिया आदेश
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सरकार को विधानसभा सत्र बुलाने का आदेश दिया। राज्यपाल ने कहा, ऐसा कोई इरादा कभी नहीं रहा कि सत्र न बुलाया जाए।
 

गहलोत ने पीएम मोदी से की बात

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से राज्यपाल को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, ‘मैंने कल प्रधानमंत्री के साथ बात की और उन्हें राज्यपाल के व्यवहार के बारे में बताया। मैंने उनके साथ उस पत्र के संबंध में भी बात की जो मैंने उन्हें सात दिन पहले लिखा था।’ 

उत्तर प्रदेश में राजभवन का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजभवन के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा, एआईसीसी छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव पीएल पूनिया सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। 

कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन

राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस का पूरे देश में प्रदर्शन जारी है। राज्यपाल कलराज मिश्र के खिलाफ पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। देश के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राज्य कांग्रेस प्रमुख केएस अलागिरी शामिल ने अपने राष्ट्रव्यापी ‘लोकतंत्र बचाओ और संविधान बचाओ’ अभियान के तहत चेन्नई में राज्यपाल के कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया।
 

 

राजस्थान में सामने आए 448 नए मामले

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि राज्य में 448 नए मामले सामने आए हैं और सात लोगों की मौत हुई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36,878 हो गई है, जिसमें से 10,124 सक्रिय मामले है। वहीं, अब तक राज्य में 631 लोगों की मौत हुई है। 

एम्स में कुल 1283 कोविड बेड्स खाली

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि दिल्ली के डॉ आरएमएल, सफदरजंग और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में कुल 529 कोविड बेड्स में से 404 बेड्स आज सुबह 7 बजे तक खाली हो गए। वहीं, दिल्ली के एम्स अस्पताल में कुल 1515 कोविड बेड्स में से 1283 बेड्स खाली हो गए हैं। 
 

 

देश में बढ़ा रिकवरी रेट

भारत सरकार ने बताया है कि देश में कोविड-19 के मरीजों की रिकवरी रेट बढ़कर 63.92 फीसदी हो गई है। देश में रिकवरी रेट/मृत्यु का अनुपात 96.55%/3.45% है। 

कासरगोड में 43 लोग कोरोना संक्रमित

कासरगोड जिला प्राधिकरण ने बताया है कि जिले में 43 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इन लोगों ने 17 जुलाई को एक शादी समारोह में हिस्सा लिया था। नवविवाहित जोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बदियुदुका पुलिस ने केरल महामारी रोग अध्यादेश 2020 के तहत दुल्हन के पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया।
 

 

संक्रमितों की संख्या 14 लाख के पार

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 14 लाख को पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 49,931 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में संक्रमितों की संख्या में हुई सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। इस दौरान 708 लोगों ने इस खतरनाक वायरस से अपनी जान गंवाई है। 
 

 

कोविड-19 के 1,68,06,803 नमूनों की जांच हुई

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया है कि 26 जुलाई तक कोविड-19 के 1,68,06,803 नमूनों की जांच हुई है, जिसमें से 5,15,472 नमूनों की जांच कल की गई। 
 

 

मुंबई में बारिश से जलभराव

मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है, जिससे शहर में भारी जलभराव हो गया है। मानसून की शुरुआत से ही शहर में बारिश का दौर जारी है। हाल के कुछ दिनों में शहर में भारी बारिश हुई है। 
 

 

अंडमान में मिले 6 और कोरोना संक्रमित

अंडमान और निकोबार प्रशासन ने बताया है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में छह नए कोरोना वायरस के मामले रिपोर्ट किए गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 324 हो गई है, जिसमें में 182 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 
 

कनाडा में चीन के खिलाफ प्रदर्शन

कनाडा में विभिन्न संगठनों के सदस्य और तिब्बती प्रवासी और भारतीय मूल के लोगों ने 26 जुलाई को वैंकूवर में चीनी वाणिज्य दूतावास के पास चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
 

 

चीन और अमेरिका के बीच लगातार तनातनी बढ़ती जा रही है। ताजा घटनाक्रम में चीन ने चेंगदू स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से अमेरिकी ध्वज को उतार दिया है। यह जानकारी एएफपी समाचार एजेंसी ने चीनी मीडिया के हवाले से दी है।

 

दुनिया में कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1 करोड़ के पार हो गई है। वहीं संक्रमितों की संख्या 1.6 करोड़ को पार कर गई है, जबकि साढ़े छह लाख से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई है।

फ्रांस में कोरोना की जांच नि:शुल्क

फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में कोरोना की जांच नि:शुल्क होगी।

सूडान के दारफुर क्षेत्र में हिंसा, 60 से अधिक लोगों की मौत

सूडान के दारफुर क्षेत्र में हुई हिंसा में 60 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। एएफपी समाचार एजेंसी ने संयुक्त राष्ट्र के हवाले से जानकारी दी है।

सिक्किम में कोरोना से पहली मौत, लॉकडाउन एक अगस्त तक बढ़ा

सिक्किम सरकार ने कोरोना संक्रमण से राज्य में पहली मौत के बाद लॉकडाउन को एक अगस्त तक बढ़ा दिया है। मुख्य सचिव एससी गुप्ता की ओर से जारी अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि रविवार को एक 74 वर्षीय संक्रमित की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के मामले 499 तक पहुंच गए हैं।

दुनियाभर में कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए वैज्ञानिकों का परीक्षण लगातार जारी है। इसी कड़ी में भारत और इस्राइल के वैज्ञानिक मिल कर चार ऐसे नए तरीकों की खोज करने जा रहे हैं जिनसे कोरोना की जांच करना मिनटों का काम होगा। अब इस प्रक्रिया को  शुरू करने के उद्देश्य से इस्राइल के वैज्ञानिकों का एक प्रतिनिधिमंडल भारत के लिए रवाना हो चुका है।

पुणे में रविवार को कोरोना के 2773 नए मामले

महाराष्ट्र के पुणे में रविवार को कोरोना के 2773 नए मामले सामने आए और कुल 37 मौतें हुईं। नए आंकड़े के मुताबिक शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69,738 हो गई है, वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 1699 हो गई है।

Coronavirus: बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41 हजार के पार हुई

पंजाब सरकार राज्य में कोरोना के बढ़तो प्रकोप को देखते हुए 20,000 रुपये प्रति यूनिट के दर से निजी अस्पतालों को प्लाज्मा उपलब्ध कराने का फैसला किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Jaya Bachchan informs the police about bike racers in their locality : Bollywood News

Mon Jul 27 , 2020
A couple of days ago, the Bachchan’s complained to the Juhu Police about the bike racing in their locality. Jaya Bachchan has had several sleepless nights owing to the racers. The Bachchan’s avoided the noise caused by the bikers for a week before informing the officials. According to a report […]

Breaking News