Rafale Fighter Jets Photo | Rafale Fighter Jets In India Updates In Pictures | एटमी हमला करने की ताकत रखने वाले इस फाइटर प्लेन की 12 पायलटों को ट्रेनिंग दी गई, राफेल की पहली स्क्वाड्रन अम्बाला में रहेगी

पेरिस43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राफेल विमानों की रवानगी से पहले काकपिट में बैठे भारतीय राजदूत जावेद अशरफ। उन्होंने फ्रेंच एयरफोर्स और राफेल बनाने वाली कंपनी दसॉ एविएशन को भी धन्यवाद दिया।

  • राफेल विमान दुनिया की सबसे घातक मिसाइलों और सेमी स्टील्थ तकनीक से लैस हैं
  • भारत आने के सफर के दौरान हवा में ही ईंधन भरा जाएगा, 29 जुलाई को ये देश पहुंच जाएंगे

फ्रांस के मेरिनेक एयरबेस से 5 राफेल फाइटर विमानों का पहला बैच रवाना हो चुका है। यह बैच बुधवार 29 जुलाई को भारत पहुंचेगा। अम्बाला में 17वीं स्क्वाड्रन गोल्डन एरोज राफेल की पहली स्क्वाड्रन होगी। एटमी हमला करने की ताकत रखने वाले इन फाइटर प्लेन के लिए 12 पायलटों को ट्रेनिंग दी गई है।

फ्रांस से मिलने वाले पांचों राफेल को अम्बाला में तैनात किया जाएगा। इसमें ग्लास कॉकपिट है। इसके साथ ही एक कम्प्यूटर सिस्टम भी है, जो पायलट को कमांड और कंट्रोल करने में मदद करता है।

राफेल उड़ाने के लिए 12 पायलटों को ट्रेनिंग दी गई है। भारत ने फ्रांस के साथ 2016 में 58 हजार करोड़ में 36 राफेल फाइटर जेट की डील की थी।

राफेल लड़ाकू विमानों की रवानगी के दौरान भारतीय राजदूत जावेद अशरफ भी मेरिनेक एयरबेस पर मौजूद रहे। वे इस दौरान पायलटों से भी मिले। उन्होंने राफेल उड़ाने वाले पहले भारतीय पायलटों को बधाई दी।

राफेल फाइटर जेट के बारे में जानकारी लेते भारतीय राजदूत जावेद अशरफ। राफेल फाइटर जेट्स मीटियर और स्काल्प जैसी मिसाइलों से भी लैस है। मीटियर विजुअल रेंज के पार भी अपना टारगेट हिट करने वाली अत्याधुनिक मिसाइल है।

राफेल फाइटर जेट को और ज्यादा पावरफुल बनाया जा रहा है। वायुसेना इसे हैमर मिसाइल से लैस करवा रही है। इसके लिए इमरजेंसी ऑर्डर कर दिए गए थे।

कोरोना महामारी के कारण राफेल विमानों की डिलीवरी लेट हुई है। दिसंबर 2021 में इसके आखिरी बैच के मिलने की उम्मीद है।

राफेल का रडार सिस्टम 100 किमी के दायरे में भी टारगेट को डिटेक्ट कर लेता है। राफेल में आधुनिक हथियार भी हैं। जैसे- इसमें 125 राउंड के साथ 30 एमएम की कैनन है।

राफेल डीएच (टू-सीटर) और राफेल ईएच (सिंगल सीटर), दोनों ही ट्विन इंजन, डेल्टा-विंग, सेमी स्टील्थ कैपेबिलिटीज के साथ चौथी जनरेशन का फाइटर है। ये न सिर्फ फुर्तीला है, बल्कि इससे परमाणु हमला भी किया जा सकता है।

राफेल विमानों में एयर टू एयर रीफ्यूलिंग की जाएगी। पायलटों को आराम देने के लिए ये विमान सिर्फ यूएई में ही रुकेंगे। इन मल्टी-रोल फाइटर जेट्स के शामिल होने से भारतीय वायुसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Tale of two Amits: Vidyut Jammwal accidentally sends virtual hugs to Amit Shah instead of Amit Sadh : Bollywood News

Mon Jul 27 , 2020
On Monday, actor Vidyut Jammwal sent across a tight virtual hug to Home Minister Amit Shah. Well, it was not intentional. The actor was responding to a tweet by actor Amit Sadh where he praised the trailer of Khuda Haafiz. Vidyut Jammwal retweeted the tweet and wrote, “Thank you @AmitShah […]

Breaking News

Recent Posts