CM ममता बनर्जी का दावा, कोरोना के खिलाफ जंग में ढाई हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुकी राज्य सरकार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया है कि राज्य सरकार कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अब तक ढाई हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा, मुंबई और कोलकाता के नाइसेड में अत्याधुनिक कोरोना सैंपल जांच लेबोरेटरी का उद्घाटन किया। इसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी शामिल हुए थे।

corona

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि नए लेबोरेटरी के उद्घाटन से कोरोना जांच की क्षमता और अधिक बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संबोधन किया। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 81 ऐसे लेबोरेटरी हैं जहां कोरोना सैंपल जांचे जा रहे हैं। महामारी पर नियंत्रण के लिए और अधिक लेबोरेट्री की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में 106 सेफ हाउस हैं। दरअसल यह क्वॉरेंटाइन सेंटर के तौर पर बनाए गए नए सेंटर हैं जहां कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसके बाद ममता ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अब तक ढाई हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुका है।

यह खबर भी पढ़े: PM मोदी ने NICPR में किया लैब का उद्घाटन, प्रतिदिन 6 हजार लोगोंं की होगी कोरोना जांच

यह खबर भी पढ़े: मुख्यमंत्री शिवराज ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- सक्रिय और संवेदनशील हैं हमारे प्रधानमंत्री जी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Gurmeet Choudhary and Kratika Sengar’s Punar Vivaah comes back on popular demand : Bollywood News

Mon Jul 27 , 2020
Inspiring its viewers to think beyond the conventional and question some age-old, redundant societal norms, Zee TV introduced the show Punar Vivaah in 2012 – as an attempt to negate the social stigma around remarriage and ask a pertinent question – If men can remarry after the death of a […]

Breaking News

Recent Posts