Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Saudi Arabia Peru Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | ईरान में दो महीने बाद एक दिन में 100 से ज्यादा मौतें, रूस में 24 घंटे में 8,835 मरीज मिले; दुनिया में अब तक 79.16 लाख संक्रमित

  • दुनिया में अब तक 4 लाख 33 हजार 193 लोगों की मौत, जबकि 40.68 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में 21.47 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1 लाख 17 हजार 568 लोगों की मौत हुई

दैनिक भास्कर

Jun 14, 2020, 10:56 PM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 33 हजार 193 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमितों का आंकड़ा 79 लाख 16 हजार 406 हो गया है। अब तक 40 लाख 68 हजार 086 लोग ठीक हो चुके हैं। ईरान में दो महीने बाद एक दिन में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां 107 लोगों की जान गई है। यहां अब तक 8837 मौतें हुई हैं। उधर, रूस में 24 घंटे में 8835 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमण के अब तक 5.28 लाख मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका और ब्राजील के बाद यह सबसे संक्रमित देश है।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 21,47,275 1,17,568 8,54,106
ब्राजील 8,51,321  42,802 4,37,512
रूस  5,28,964 6,948  2,80,050
भारत 3,24,482  9,247 1,64,803
ब्रिटेन 2,95,889 41,698 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,90,685  27,136 उपलब्ध नहीं
इटली 2,36,651 34,301 1,74,865
पेरू 2,25,132 6,498 1,11,724
जर्मनी 1,87,489 8,867 1,72,200
ईरान 1,87,427 8,837 1,48,674

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

स्पेन: 21 जून से यूरोपीय देशों के लिए सीमा खोलेगा

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि अगले रविवार से यूरोपीय संघ के देशों के लिए अपनी सीमाएं खोल देगा। केवल पुर्तगाल ने अपनी सीमा 1 जुलाई तक बंद की हुई है। इससे पहले स्पेन ने 1 जुलाई से यूरोपीय संघ के देशों के साथ यात्रा शुरू करने की योजना बनाई थी। स्पेन छठा सबसे संक्रमित देश है। यहां 2.90 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

रूस महामारी से निपटने में अमेरिका से बहतर: पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को कहा कि अमेरिका की तुलना में देश में महामारी से कम नुकसान हुआ है। उनकी तुलना में हमने संक्रमण से निपटने के लिए बेहतर काम किया है। देश में 24 घंटे में 8835 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमण के अब तक 5.28 लाख मामले सामने आ चुके हैं। देश में अब तक 5.28 लाख मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका और ब्राजील के बाद यब सबसे संक्रमित देश है।

यह फोटो मॉस्को के एक कब्रिस्तान की है, जहां कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की कब्रें नजर आ रही है।

पाकिस्तान: 6825 नए मामले मिले

पाकिस्तान में एक दिन में 6825 नए मामले सामने आए हैं और 80 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। देश में 1 लाख 39 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि यहां अब तक 2632 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, अब तक 51 हजार 735 लोग ठीक हो चुके हैं।

ब्राजील: साओ पाउलो के मेयर संक्रमित

ब्राजील के सबसे बड़े शहर साओ पाउलो के मेयर ब्रुनो कोवास शनिवार को कोरोना से संक्रमित पाए गए। उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नजर नहीं आए थे। उन्हें डॉक्टर्स ने घर से ही काम करने की सलाह दी है। साओ पाउलो देश में कोरोना का एपिसेंटर बना हुआ है। यहां अब तक 1 लाख 72 हजार से ज्यादा मामले मिले चुके हैं, जबकि 10,581 मौतें हो चुकी हैं।

बीजिंग : अलर्ट पर प्रशासन
तीन दिन में 57 नए और स्थानीय मामले सामने आने के बाद चीन की राजधानी बीजिंग में एक बार फिर सख्त प्रतिबंध लागू किए गए हैं। 3 होलसेल मार्केट पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। इनसे संबंधित 10 हजार लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूरी कर दिया गया है। अफसरों ने आधिकारिक तौर पर इसे संक्रमण की दूसरी लहर तो नहीं कहा, लेकिन ये संकेत जरूर दिए कि खतरा बढ़ रहा है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बीजिंग में बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार पूरे शहर या इसके कुछ हिस्सों में सोमवार से कर्फ्यू लगा सकती है।

चीन की राजधानी बीजिंग में तीन दिन में 57 नए और स्थानीय मामले सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सरकार यहां कर्फ्यु भी लगा सकती है। शनिवार को यहां के कुछ स्टोर्स पर लोगों की लंबी कतारें देखीं गईं।

सऊदी अरब : हज यात्रा रद्द हो सकती है
सऊदी अरब में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार रात तक यहां एक लाख 23 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। 932 लोगों की मौत हुई। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सऊदी सरकार इस साल हज यात्रा रद्द करने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि इस हफ्ते आखिरी फैसला लिया जा सकता है। हर साल करीब 20 लाख मुस्लिम हज के लिए यहां आते हैं। सऊदी प्रशासन ने मार्च में ही लोगों से अपील की थी कि वो इस साल हज यात्रा की योजना न बनाएं।

सऊदी अरब के एक मेडिकल सेंटर में दवाईयों का स्टाफ चेक करता स्टाफ। यहां संक्रमण की रफ्तार तेज हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सरकार इस साल हज यात्रा पर रोक लगा सकती है। 

मिस्र : फिर बढ़े मामले
24 घंटे के दौरान यहां 1677 नए मामले सामने आए। इसी दौरान 62 लोगों की मौत हुई। कुल मामले 42 हजार 980 हो गए हैं। अब तक 1484 लोगों की मौत हुई है। सरकार ने शनिवार रात जारी बयान में कहा- देश के कुछ हिस्सों में नए क्लस्टर सामने आए हैं। इन पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही सख्त प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं। 

इजिप्ट के काहिरा में शनिवार को मास्क पहनकर जाते लोग। 24 घंटे के दौरान यहां 1677 नए मामले सामने आए। इसी दौरान 62 लोगों की मौत हुई। अब सरकार कुछ नई बंदिशें लगाने पर विचार कर रही है। एक हफ्ते पहले ही कुछ पाबंदियां हटाई गईं थीं।

इजराइल : फिर लगेंगे प्रतिबंध
इजराइल में काफी हद तक संक्रमण पर काबू पा लिया था। पिछले हफ्ते यहां स्कूल, कारोबार, बार और होटल भी खुल गए थे। इसके बाद मामले बढ़ने लगे। अब सरकार ने कहा है कि 177 स्कूल फिर बंद किए जा सकते हैं। बीते एक हफ्त में यहां 493 स्टूडेंट्स और टीचर पॉजिटिव पाए गए हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, जुलाई का महीना संक्रमण के लिहाज से काफी अहम रह सकता है। 

शुक्रवार को इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक के एक जू में मौजूद लोग। इजराइल सरकार 177 स्कूलों को फिर बंद करने पर विचार कर रही है। इन स्कूलों के 493 स्टूडेंट्स और टीचर्स संक्रमित पाए गए हैं।  

नेपाल:  सरकार पर नाकामी का आरोप
नेपाल में सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क रहा है। कोरोनावायरस के संक्रमण को काबू में न कर पाने पर लोगों ने सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। शनिवार को पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वालों में 7 विदेशी हैं। नेपाल में अब तक संक्रमण के 5335 मामले सामने आ चुके हैं और 18 लोगों की मौत हो चुकी है। 

नेपाल में तीन दिन से लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें ज्यादातर छात्र हैं। इनका आरोप है कि सरकार महामारी को काबू करने में नाकाम साबित हुई है। राजधानी काठमांडू में रविवार को एक बड़ी रैली निकाली जा सकती है। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bengal Covid-19 toll up to 415: CBI officer, 11 police officials test positive

Sun Jun 14 , 2020
By: Express News Service | Kolkata | Updated: June 10, 2020 1:12:17 pm Meanwhile, a senior police officer said the 11 infected police personnel were from the combat force, the police training school, and different stations. (File) A Central Bureau of Investigation (CBI) officer and 11 Kolkata Police personnel tested […]

Breaking News

Recent Posts