कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया है कि राज्य सरकार कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में अब तक ढाई हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा, मुंबई और कोलकाता के नाइसेड में अत्याधुनिक कोरोना सैंपल जांच लेबोरेटरी का उद्घाटन किया। इसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी शामिल हुए थे।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि नए लेबोरेटरी के उद्घाटन से कोरोना जांच की क्षमता और अधिक बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संबोधन किया। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 81 ऐसे लेबोरेटरी हैं जहां कोरोना सैंपल जांचे जा रहे हैं। महामारी पर नियंत्रण के लिए और अधिक लेबोरेट्री की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में 106 सेफ हाउस हैं। दरअसल यह क्वॉरेंटाइन सेंटर के तौर पर बनाए गए नए सेंटर हैं जहां कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसके बाद ममता ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में अब तक ढाई हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुका है।
यह खबर भी पढ़े: उत्तरप्रदेश/ कोरोना ड्यूटी में लगे होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को 100 रुपये भोजन भत्ता देगी योगी सरकार
यह खबर भी पढ़े: राजभवन ने तीन बिन्दुओं के साथ गहलोत सरकार को लौटाया सत्र बुलाने का संशोधित प्रस्ताव
