Hundreds of employees at RML strike on non-payment, MS assured | वेतन नहीं मिलने पर आरएमएल के हड़ताल पर रहे सैकड़ों कर्मचारी, एमएस ने दिया आश्वासन

नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोविड-19 अस्पताल राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) के करीब 800 कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहें। ये सभी कांटेक्ट पर मल्टी टॉस्क सर्विस के कर्मचारी है। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले और वहां भर्ती मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले दो महीने से वेतन नहीं दिया गया।

जिससे आने जाने के किराए के साथ-साथ घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि कर्मचारी कांट्रैक्ट पर गरिमा जीए के अंडर काम करते है। कोरोना महामारी के समय में सभी कर्मचारी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे है। उनके कई कर्मचारी कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में भी आ चुके है। इसके बावजूद पिछले दो महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है।

हडताली कर्मचारियों का कहना है कि हालांकि अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक के आश्वासन पर उन्होंने हड़ताल वापिस ली है। एमएस का कहना है कि आगामी मंगलवार को उनका वेतन दिलवा दिया जाएगा। इस पर कर्मचारियों का कहना है मंगलवार को वेतन नहीं दिया तो आगामी बुधवार को कर्मचारी पूरी तरह काम ठप्प कर देंगे।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेटे के अत्याचार से तंग आकर पिता ने कर दी हत्या, थाने में किया आत्मसमर्पण

Tue Jul 28 , 2020
जलपाईगुड़ी। सोमवार तड़के बेटे की हत्या के बाद एक बुजुर्ग पिता ने जलपाईगुड़ी थाने में  जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। थाने में ड्यूटी पर तैनात पुलिकर्मी के सामने आकर उसने कहा कि सर, मुझे गिरफ्तार कीजिए। मैंने अपने लड़के की हत्या की है। उक्त व्यक्ति का नाम अनिल देबनाथ (73) बताया जा […]

Breaking News

Recent Posts