कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन घरेलू शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स फिलहाल 160 अंक ऊपर

मुम्बई। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक जोरदार बढ़त के साथ खुले। बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 117.45 अंक ऊपर और निफ्टी 22.3 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले सोमवार के कारोबार के अंत में बीएसई 194.17 अंक नीचे 37,934.73 पर और निफ्टी 62.35 पॉइंट नीचे 11,131.80 पर बंद हुआ था।

वैश्विक बाजार में बढ़त और रिलायंस समूह के शेयरों में जोरदार बढ़त की वजह से आज भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 159.69 यानी 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38094.42  अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 52.80 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 11184.60 पर कारोबार कर रहा है।

वैश्विक बाजार की बात करें तो सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 114.88 अंक ऊपर 26,584.80 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.67 फीसदी बढ़त के साथ 173.09 अंक ऊपर 10,536.30 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.74 प्रतिशत बढ़त के साथ 23.78 पॉइंट ऊपर 3,239.41 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.88  प्रतिशत बढ़त के साथ 28.36 अंक ऊपर 3,233.58 पर बंद हुआ था। इधर जर्मनी के बाजार में बढ़त रही, लेकिन इटली और फ्रांस के बाजार में  गिरावट का रुख रहा। 

यह खबर भी पढ़े: अयोध्या राम मंदिर निर्माण: भूमि पूजन के दौरान 200 फीट निचे डाला जाएगा टाइम कैप्सूल, जानिए इसकी वजह!

यह खबर भी पढ़े: सलमान खान ने भांजे, भांजी और भतीजे संग शेयर की तस्वीर, कहा- सिब्लिंग्स…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

What Puts You at High Risk of Midlife Mental Decline?

Tue Jul 28 , 2020
FRIDAY, July 24, 2020 (HealthDay News) Your thinking skills may be at risk of declining in midlife if you smoke or have high blood pressure or diabetes, a new study suggests. Heart disease risk factors — especially high blood pressure and diabetes — have become more common in midlife, the […]

Breaking News

Recent Posts