कोरोना पॉजिटिव हुए बेलूर मठ के महात्मा, मठ खोलने को लेकर अनिश्चितता बरकरार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा जिले के विश्व विख्यात बेलूर मठ को खोलने को लेकर अनिश्चितता बरकरार है। इसकी वजह यह है कि यहां रहने वाले एक महात्मा कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। 

बेलूर मठ मंदिर प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि जो महात्मा कोरोना वायरस पॉजिटिव हैं, वह घर से बहुत अधिक बाहर नहीं निकलते थे। कम लोगों से मिलते जुलते थे। बावजूद इसके कैसे पॉजिटिव हो गए, यह प्रबंधन को चिंता में डालने वाला है। वे कई दिनों से बीमार थे। सर्दी खांसी बुखार सांस लेने में तकलीफ थी। मठ के अंदर ही उनका इलाज चल रहा था लेकिन तबीयत बिगड़ने पर गुरुवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। संदेह होने पर कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की गई। 

शनिवार रात इसकी रिपोर्ट आई है जिसमें संक्रमण की पुष्टि की है। एहतियाती कदम उठाते हुए उनके संपर्क में आए सभी महात्माओं को आइसोलेट किया गया है। वे जिन लोगों के साथ रहे थे और जिनसे जिनसे मिले-जुले हैं उन सभी को राज्य स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करने को कहा गया है। साथ ही 15 जून से बेलूर मठ के खोलने की घोषणा की गई थी लेकिन अब जबकि एक महात्मा पॉजिटिव पाए गए हैं तो माना जा रहा है कि मठ खोलने को लेकर अनिश्चितता बरकरार रहेगी। 

यह खबर भी पढ़े: अगर आप भी गर्मी में होने वाली समस्याओं हैं परेशान तो ऐसे करें अपना बचाव

यह खबर भी पढ़े: शिल्पा शेट्टी ने पति राज से धुलवाए बर्तन, देखें ये मजेदार VIDEO



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Christopher Nolan’s Tenet and Gal Gadot’s Wonder Woman 1984 postponed by Warner Bros : Bollywood News

Mon Jun 15 , 2020
The Coronavirus outbreak has hit showbiz. Productions have been halted and films have been postponed amid this pandemic. After shutting down the productions of several films, two more films have been delayed by Warner Bros. The highly awaited film Tenet, helmed by Christopher Nolan, is being pushed back from its […]

Breaking News

Recent Posts