भाजपा के दो नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए किया गया निष्कासित

सिउड़ी। बीरभूम के दो भाजपा नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें निष्कासित कर दिया गया है। वे जिले के भाजपा नेता थे। पूर्व जिला महासचिव कालोसोना मंडल और पूर्व जिला सचिव पलाश मित्र है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामापद मंडल ने मंगलवार को जिला भाजपा पार्टी कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन के दौरान यह निर्णय सुनाया है। कालोसोना मंडल को तीन साल के लिए और पलाश मित्र को चार साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की गयी है। जिलाध्यक्ष श्यामपद मंडल ने कहा कि पूर्व महासचिव कालोसोना मंडल और पूर्व सचिव पलाश मित्र पर कुछ समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लग रहे थे। आरोपों की पुष्टि होने के बाद पार्टी ने जिला नेता को निष्कासित करने का फैसला लिया है।

सूत्रों के अनुसार श्यामापद मंडल भाजपा के बीरभूम जिलाध्यक्ष बनने के बाद से, कालोसोना मंडल और पलाश मित्र का धीरे-धीरे पार्टी के साथ दूरी बढ़ रही थी। इस बीच, उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप सामने आने लगे।  हालांकि, कालोसोना मंडल ने कहा कि झूठ को सच साबित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वास्तव में, वर्तमान अध्यक्ष तृणमूल कांग्रेस के साथ बालू माफिया को साथ लेकर काम कर रहे हैं। उनके काम की सुविधा के लिए मुझे जंगल भेजने की व्यवस्था की गयी है। हालांकि, श्यामापद मंडल ने सभी आरोपों से इनकार किया है। 

यह खबर भी पढ़े: केंद्रीय मंत्री ने राफेल की अंबाला में तैनाती पर राजनाथ को दी बधाई, कहा- हवाई युद्ध क्षमताओं में देश की फायर पावर में बढ़ोतरी होगी

यह खबर भी पढ़े: लखनऊ: बुधवार को चलेंगी 565 अतिरिक्त रोडवेज बसें, यात्री ने खड़ा होकर सफर किया तो चालक-परिचालक की खेर नहीं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

no lockdown in the west bengal on August 1st on the occasion of Bakr Eid says mamata banerjee

Tue Jul 28 , 2020
ममता बनर्जी ने किया ऐलान, पश्चिम बंगाल में बकरीद के दिन नहीं रहेगा लॉकडाउन ममता बनर्जी (Photo Credit: फाइल फोटो) नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने मुसलमानों के हक में बड़ा फैसला लिया है. ममता बनर्जी ने बकरीद के मौके पर लॉकडाउन हटाने का निर्णय लिया […]

Breaking News

Recent Posts