no lockdown in the west bengal on August 1st on the occasion of Bakr Eid says mamata banerjee

ममता बनर्जी ने किया ऐलान, पश्चिम बंगाल में बकरीद के दिन नहीं रहेगा लॉकडाउन

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी (Photo Credit: फाइल फोटो)

नई दिल्ली :

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने मुसलमानों के हक में बड़ा फैसला लिया है. ममता बनर्जी ने बकरीद के मौके पर लॉकडाउन हटाने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही लॉकडाउन सप्ताह में दो दिन आगे बढ़ाने का भी फैसला लिया है. 31 अगस्त तक सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन रहेगा.

दरअसल, मुसलमानों का खास त्योहार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद एक अगस्त को मनाया जाएगा. मुस्लिम समुदाय इस मौके पर जानवरों की कुर्बानी करते हैं. नमाज पढ़ते हैं. मुस्लिमों के इस पर्व को देखते हुए ममता बनर्जी सरकार (Mamata banerjee government) ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने 1 अगस्त को लॉकडाउन हटाने की घोषणा की है.

इसे भी पढ़ें:भारत को घेरने के लिए चीन ने पाक में बनाया सैन्य बेस!

इसके साथ ही सरकार ने एक और फैसला लिया है. वो फैसला है लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के लिए. सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन पश्चिम बंगाल में अब 31 अगस्त तक रहेगा.

और पढ़ें: विकास दुबेः एनकाउंटर जांच के लिए बने आयोग के पुनर्गठन की मांग की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

इधर, कर्नाटक सरकार ने एक समय में अधिकतम 50 लोगों के साथ केवल मस्जिदों में ही ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अदा करने की अनुमति देते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए ईदगाह और अन्य स्थानों पर सामूहिक नमाज को प्रतिबंधित किया गया है.अल्पसंख्यक कल्याण और वक्फ विभाग के सचिव ए बी इब्राहिम ने शुक्रवार को जारी एक आदेश में कहा कि नमाज के लिए मस्जिदों में जाने वाले लोगों को फेस मास्क पहनना होगा और सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी.


First Published : 28 Jul 2020, 04:43:01 PM

For all the Latest States News, West Bengal News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Icc Ranking: Kohli-rohit Retained Top, Bumrah Retained Second Position Among Bowlers - Icc Ranking: कोहली-रोहित शीर्ष पर कायम, गेंदबाजों में बुमराह दूसरे स्थान पर बरकरार

Tue Jul 28 , 2020
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200 ख़बर सुनें ख़बर सुनें कोरोना संकट के बीच पहली टेस्ट सीरीज समाप्त हो चुकी है जिसमें इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 2-1 से हरा दिया है। अब बारी है वनडे क्रिकेट की, जो बृहस्पतिवार […]

Breaking News

Recent Posts