तेजी से बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री ने 31 अगस्त तक बढ़ाया लॉकडाउन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तेजी से बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी 31 अगस्त तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। स्थिति की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को सचिवालय में कहा कि राज्य में लॉकडाउन 31 अगस्त तक जारी रहेगा। 

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को नवान्न में पत्रकारों से मुखातिब होकर कहा, “कल बुधवार को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन होगा। शनिवार को ईद, सोमवार को राखी है इसलिए रविवार को लॉकडाउन रह्गा। इसके अलावा 2 अगस्त, 5, 8, 9, 16, 17, 23, 24, 31 को पूर्ण लॉकडाउन होगा। इस समय पूरी पाबंदी रहेगी।” अगस्त में कोरोना की स्थिति खराब हो सकती है। उस समय की अनदेखी करना सही नहीं होगा, यह कहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “31 जुलाई तक लॉकडाउन था। इस बार हम इसे 31 अगस्त तक बढ़ा रहे हैं। इस दौरान सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। और सप्ताह के कुछ दिनों में पूर्ण लॉकडाउन होगा। ट्रेन और प्लेन उन दिनों में नहीं चलेंगे। ” 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में स्कूल और कॉलेज फिलहाल 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। अगर अगस्त में स्थिति में सुधार होता है, तो सरकार शिक्षक दिवस से स्कूल शुरू करने का फैसला कर सकती है, यानी 5 सितंबर से। सीएम ने कहा, “हम पूजा से पहले हर दिन के अलावा एक दिन के अंतर पर स्कूल चलाने की योजना बना रहे हैं लेकिन यह सब स्थिति पर निर्भर करता है। स्थिति का परीक्षण करने के बाद अगस्त में अंतिम निर्णय किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़े: सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में दर्ज कराया मामला, पुलिस जांच करने पहुंची मुंबई

यह खबर भी पढ़े: रत्नलाल कटारिया ने कहा- राफेल लड़ाकू विमान के भारतीय वायुसेना में शामिल होने से मिलेगी बड़ी ताकत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Najib Razak News Update | Malaysia Former Pm Najib Razak Found Guilty Of Corruption On Charges In SRC International Case | नजीब रजाक भ्रष्टाचार के सात मामलों में दोषी पाए गए, 12 साल की जेल और करीब 368 करोड़ रु. जुर्माना लगाया गया

Wed Jul 29 , 2020
Hindi News International Najib Razak News Update | Malaysia Former Pm Najib Razak Found Guilty Of Corruption On Charges In SRC International Case क्वालालंपुरएक घंटा पहले मंगलवार को पूर्व पीएम नजीब रजाक सुनवाई के लिए क्वालालंपुर हाईकोर्ट पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थक भी नजर आए। नजीब को आपराधिक विश्वासघात और […]

Breaking News

Recent Posts