Najib Razak News Update | Malaysia Former Pm Najib Razak Found Guilty Of Corruption On Charges In SRC International Case | नजीब रजाक भ्रष्टाचार के सात मामलों में दोषी पाए गए, 12 साल की जेल और करीब 368 करोड़ रु. जुर्माना लगाया गया

  • Hindi News
  • International
  • Najib Razak News Update | Malaysia Former Pm Najib Razak Found Guilty Of Corruption On Charges In SRC International Case

क्वालालंपुरएक घंटा पहले

मंगलवार को पूर्व पीएम नजीब रजाक सुनवाई के लिए क्वालालंपुर हाईकोर्ट पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थक भी नजर आए।

  • नजीब को आपराधिक विश्वासघात और मनी लॉन्ड्रिंग के 3-3 मामलों में प्रत्येक में 10-10 साल जेल की सजा मिली है, सभी सजाएं एक साथ चलेंगी
  • नजीब पर सत्ता के दुरुपयोग का एक, भरोसा तोड़ने के तीन और मनी लॉन्ड्रिंग के तीन आरोप, सभी में दोषी करार

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक भ्रष्टाचार समेत 7 मामलों में दोषी पाए गए। इनमें मलेशिया डेवलपमेंट बरहाद (1एमडीबी) स्टेट फंड फ्रॉड सबसे बड़ा मामला है। इसमें अरबों डॉलर इन्वेस्टमेंट के नाम पर वसूले गए। बाकी पांच मामले भी कहीं न कहीं भ्रष्टाचार से जुड़े हैं। इसके लिए उन्हें 12 साल जेल की सजा सुनाई गई है। साथ ही करीब 368 करोड़ रु. (210 मिलियन मलेशियन रिंगिट) का जुर्माना लगाया गया है।

नजीब को आपराधिक विश्वासघात और मनी लॉन्ड्रिंग के तीन-तीन मामलों में प्रत्येक में 10-10 साल जेल की सजा मिली है। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। इस तरह उन्हें 12 साल की जेल होगी। हालांकि, फिलहाल उन्हें जेल नहीं भेजा जाएगा, क्योंकि उनकी सजा को अमल में लाने पर रोक लगाने के लिए दायर अपील को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने बुधवार तक आरएम1 मिलियन (1.76 करोड़ रुपए) बेलआउट रकम के तौर पर चुकानी होगी। महीने में दो बार पुलिस के सामने हाजिरी भी देनी होगी।

वे मंगलवार को सुबह 10 बजे हाईकोर्ट पहुंचे थे। मलेशिया के अखबार न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स के मुताबिक- हाईकोर्ट के जज मोहम्मद गजाली ने दो घंटे तक फैसला पढ़ा। कहा- मैं आरोपी को दोषी पाता हूं। नजीब ने सत्ता का गलत इस्तेमाल किया। उन्हें सभी मामलों में दोषी पाया गया है। यह फैसला नई सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार में नजीब की मलय पार्टी के शामिल होने के पांच महीने बाद आया है।

94 दिन ट्रायल चला

कुल 94 दिन सुनवाई हुई। जज हर मामले में अलग-अलग सजा सुना सकते हैं। 67 वर्षीय नजीब फैसला सुनने के बाद शांत थे। सोमवार रात उन्होंने फेसबुक पर लिखा था- आखिर तक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हूं। यह सियासी साजिश है।

जेल से बाहर आना मुश्किल होगा

67 साल के पूर्व पीएम को हर मामले में अलग सजा सुनाई गई है। इससे पहले माना जा रहा था कि उन्हें तीन मामलों में 20-20 और एक मामले में 15 साल की सजा हो सकती है। हालांकि, नजीब सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं।

2018 में सत्ता से बाहर होना पड़ा

मई 2018 में नजीब के सत्ता से बाहर होने के बाद भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग, सत्ता के दुरुपयोग और आपराधिक साजिश के कई आरोप लगे थे। अरबों डॉलर के भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर उन्हें जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा था। सरकारी कंपनी 1एमडीबी के जरिए करीब 4.5 हजार करोड़ रुपए गबन करने के आरोप में उन्हें 2018 में गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें

सरकारी कंपनी से 5 हजार करोड़ रू. के गबन के आरोप में पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक गिरफ्तार

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Gujarat to Crack Down on Illegal and Cruel Chick Killing by Poultry Industry - Blog

Wed Jul 29 , 2020
Following an appeal from PETA India regarding the common poultry industry practice of killing male chicks and other unwanted chicks in apparently illegal ways, the joint director of the Gujarat State Animal Welfare Board issued an order urging district SPCA officials to take steps to ensure that poultry hatcheries stop […]

Breaking News

Recent Posts