Before the beauty treatment, read the spa-salon guidelines, take your tools with you; Do not go out when there is community transmission | ब्यूटी ट्रीटमेंट से पहले पढ़ लें गाइडलाइंस, साथ लेकर जाएं अपना सामान; कम्युनिटी ट्रांसमिशन होने पर न निकलें बाहर

  • Hindi News
  • Utility
  • Before The Beauty Treatment, Read The Spa salon Guidelines, Take Your Tools With You; Do Not Go Out When There Is Community Transmission

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • पहले की तरह स्पा-सैलून में सीधे जाने से बचें, पहले अपॉइंटमेंट लें और फोन-ईमेल पर प्रोसेस के बारे में जानकारी लें
  • महामारी के दौरान कई छोटे बिजनेस बंद थे, ऐसे में बढ़ी हुई कीमतों को देखकर सरप्राइज न हों और टिप दें

कैथरीन कुसुमानो. अनलॉक शुरू होते ही महीनों से घर में बंद लोग बाहर निकलने लगे हैं। इस दौरान उनकी सबसे बड़ी जरूरत है हेयर कटिंग और दूसरे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स। अब जब आप बाहर जाने का फैसला कर चुके हैं तो हो सकता है आप सोच रहे हों कि सुरक्षित कैसे रहा जाए।

कोलंबिया यूनिवर्सिटी के मेलमैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में एपिडेमियोलॉजी और मेडिसिन के प्रोफेसर वफा अल सद्र ने कहा “इसका मतलब रिस्क को कम करना है, रिस्क को खत्म नहीं। आपको कोई नहीं कह सकता कि X, Y, Z करना सुरक्षित है, लेकिन हम जितना हो सके X, Y, Z को उतना सुरक्षित बता सकते हैं।”

अपने इलाके में नियमों का पता करें
लोकल सेफ्टी गाइडलाइन्स और सैलून के सुरक्षा उपायों को जानना आपके कोविड 19 के संपर्क में आने और फैलाने की संभावना को कम कर सकता है। कुछ शहरों में फेशियल और फेशियल वैक्सिंग जैसी सेवाएं बंद हैं। हो सकता है कि कई जगहों पर स्टीम रूम, सॉना बंद हों या उनकी क्षमता को कम कर दिया गया हो। प्लेक्सिग्लास बैरियर्स आपको रिसेप्शनिस्ट, दूसरे लोगों और मैनिक्योरिस्ट से अलग करेंगे। पहले मिलने वाली दूसरी सुविधाएं जैसे चाय गायब हो जाएंगी। अब हर जगह सफाई का सामान होगा और सभी लोग मास्क लगाए होंगे।

इंफेक्शियस डिसीज एक्सपर्ट और न्यूयॉर्क सिटी की पूर्व असिस्टेंट हेल्थ कमिश्नर सेलीन गाउंडर के मुताबिक, पहली चीज आप खुद से पूछें कि क्या आपके इलाके में अभी भी कम्युनिटी ट्रांसमिशन हो रहा है। अगर हो रहा है तो उन्होंने कहा “तब मुझे लगता है कि किसी भी चीज के साथ फिर चाहे वो स्कूल का खुलना हो या गैर जरूरी सेवाओं का। ये तब तक बंद हो जाने चाहिए जब तक आपका कम्युनिटी ट्रांसमिशन कंट्रोल में न आ जाए।”

अपनी और दूसरों के जोखिम का आकलन करें
अगर कोई ट्रीटमेंट आपके लिए उपलब्ध है तो देखें कि यह कितना जरूरी है। आप ट्रीटमेंट लेते वक्त खुद को कितना सामने लाएंगे। डॉक्टर अल सद्र ने कहा “एक कदम पीछे हट जाएं और सोचें, क्या मुझे इसकी जरूरत है या मैं यह करना चाहती हूं?” उन्होंने समझाया कि जब अलग-अलग अपॉइंटमेंट्स में रिलेटिव रिस्क की बात आती है तो दो सबसे जरूरी चीजें होती हैं। पहली कि आपके ट्रीटमेंट में कितना समय लगेगा और सेवा देने वाले व्यक्ति से आपकी दूरी कितनी होगी।

समय अलग-अलग हो सकता है और आपको अपने अपॉइंटमेंट की लंबाई को कम करना चाहिए। इस दौरान 6 फीट की दूरी बनाए रखना लगभग नामुमकिन है। यह भी सोचें कि रूम में और कितने लोग होंगे। एक प्राइवेट थैरेपी भीड़ वाली जगह से ज्यादा सुरक्षित है।

आपके और सर्विस देने वाले के लिए रिस्क तब और बढ़ जाती है जब आपको मास्क हटाना पड़े या उन्हें आपका चेहरा छूना पड़े। ऐसे में आपको थ्रैडिंग, फेशियल जैसी चीजों से बचना चाहिए।

अपॉइंटमेंट बुक करना जरूरी है
पहले आप कभी भी खाली समय में सैलून पहुंचकर अपना काम करा सकते थे, लेकिन हाल अब बदल गए हैं। प्लानिंग जरूरी हो गई है। इसके अलावा कई सैलून और स्पा वॉक इन क्लाइंट्स को नहीं ले रहे हैं या स्टाइलिस्ट नहीं होने पर ग्राहक को वापस लौटा रहे हैं।

महामारी से पहले सॉना हाउस वॉक इन को प्राथमिकता देते थे, लेकिन अब यह सब अपॉइंटमेंट्स से चल रहे हैं। एशविल में सॉना हाउस के मालिक एंड्रयु नेहलिग कहते हैं “हमने एक नया बिजनेस तैयार कर दिया है।” नेहलिग ने बाथहाउस की क्षमता को 28 लोगों से 8 कर दिया है और अंदर टाइम सीमित कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने मसाज के अपॉइंटमेंट्स का समय 15 मिनट से बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया है। यह उपाय सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और सैनिटाइज करने के लिए समय निकालने में मदद करेंगे। अब बुकिंग्स बहुत जरूरी हो गईं हैं।

बिजनेस गाइडलाइंस को पहले जान लें
सैलून या स्पा की वेबसाइट जांचने से शुरुआत करें। यहां आपको जगह के नियमों की जानकारी मिलेगी। यह प्रक्रिया दोनों तरफ से सुरक्षित होगी और निराशा को कम करेगी। हो सकता है कि कई जगहों पर रेस्टरूम केवल कर्मचारियों के उपयोग के लिए सीमित हों, ऐसे में ज्यादा पानी पीकर जाने से पहले दो बार विचार करें।

अगर आपके मन में कोई सवाल हैं तो जानकारी के लिए ईमेल या फोन की मदद लें। डॉक्टर अल सद्र के अनुसार यह पक्का कर लें कि दुकान कम लोगों के साथ ही चल रही है, कुर्सियों के बीच दूरी है और सभी मास्क पहने हैं या नहीं। आपको आने से पहले ऑनलाइन हेल्थ स्क्रीनिंग और आने पर टेम्परेचर जांचने के लिए भी कहा जा सकता है। डॉक्टर गाउंडर ने कहा “सबसे जरूरी चीज है कि अगर आपको कोई भी लक्षण हैं तो न जाएं। इसको लेकर ईमानदार रहें।”

अपना खुद का सामान लेकर जाएं, खासतौर पर मास्क
अपने साथ हैंड सैनिटाइजर और डिसइंफेक्टेंट वाइप्स साथ रखें। कुछ सैलून आपको अपने टूल्स लाने के लिए भी कह सकते हैं। इससे भी पहले अपने मास्क को न भूलें और एक एक्स्ट्रा मास्क साथ रखें। अगर आप हेयरकट ले रहे हैं तो यह पक्का करें कि आपने ठीक से फिट होने वाला मास्क पहना है जो आपके कानों के पीछे फिट है, न कि सिर के पीछे।

सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की एक रिपोर्ट ने भी मास्क को जरूरी बताया है। स्प्रिंगफील्ड में दो हेयर स्टाइलिस्ट बीमार महसूस होने के बाद भी काम पर आना जारी रखा। दोनों ने मिलकर 139 लोगों वायरस के संपर्क में ला दिया। सीडीसी के इंटरव्यू में 98 प्रतिशत क्लाइंट्स ने कहा कि वे अपॉइंटमेंट्स के दौरान मास्क पहने हुए थे।

शांत रहें और हो सके तो टिप दें
स्टाइलिस्ट, बार्बर और दूसरे पर्सनल केयर प्रोफेशनल्स महामारी में फ्रंट लाइन में रहकर काम कर रहे हैं। वे अपने क्लाइंट्स से आमतौर पर फेस टू फेस और कुछ इंच की दूरी पर रहकर काम कर रहे हैं। कोरोनावायरस शटडाउन के कारण बंद रहे छोटे व्यापारियों को आर्थिक परेशानी हुई है। अब जब दुकानें दोबारा खुलेंगी तो बढ़ी हुई कीमतों को देखकर सरप्राइज न हों और टिप देने की कोशिश करें।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Debina Bonnerjee paints the walls of her balcony white giving it a classy transformation : Bollywood News

Wed Jul 29 , 2020
Actress Debina Bonnerjee, who has resumed shooting for Aladdin – Naam Toh Suna Hoga, has been spending her off-days constructively by re-doing her balcony. Calling it her ‘current favorite hobby’ the actress has been busy transforming her balcony into an all-white space. Speaking of the choice of colour, Debina said, […]

Breaking News

Recent Posts