Today Vedic rituals include rock rituals, Navagraha Puja; Bhoomi Poojan will start tomorrow at 12:30 pm, the Deepotsav program will be telecast live today from Ram Ki Pauri. | मोदी भूमि पूजन से पहले हनुमान गढ़ी में दर्शन के लिए जाएंगे, राम मंदिर की नींव में चांदी की 40 किलो वजनी ईंट रखेंगे, पारिजात का पौधा भी लगाएंगे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Today Vedic Rituals Include Rock Rituals, Navagraha Puja; Bhoomi Poojan Will Start Tomorrow At 12:30 Pm, The Deepotsav Program Will Be Telecast Live Today From Ram Ki Pauri.

अयोध्या7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शहर को सज दिया गया है। दीवारों पर राम और सीता की कलाकृतियां उकेरी गई हैं। जगह-जगह भगवान राम के बड़े-बड़े फोटो लगाए गए हैं।

  • प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को अयोध्या में 12:30 बजे राम मंदिर के लिए भूमि पूजन करेंगे
  • अयोध्या की सीमाएं सील, 5 अगस्त को स्थानीय लोगों को आईडी कार्ड रखना जरूरी

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे तीन दिन के अनुष्ठान के दूसरे दिन जन्मभूमि में रामार्चा पूजा हुई। काशी और अयोध्या के 9 वेदाचार्य ने पूजा कराई। यजमान के रूप में अशोक सिंघल के करीबी महेश बालचंदानी और उनकी पत्नी सुनीता बालचंदानी मौजूद रहीं। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचेंगे। भूमि पूजन के दौरान वो 40 किलो चांदी की ईंट राम मंदिर की नींव में रखेंगे और मंदिर परिसर में पारिजात का पौधा लगाएंगे। इस पूजा से पहले मोदी हनुमान गढ़ी में दर्शन के लिए जाएंगे।

इस बीच, संघ प्रमुख मोहन भागवत अयोध्या पहुंच चुके हैं। वे पूजा में शामिल होंगे और मोदी के साथ मंच भी साझा करेंगे।

एसपीजी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बीच, शहर में एसपीजी ने सुरक्षा संभाल ली है। शहर की सीमाएं सील कर दी गई हैं। 5 अगस्त तक बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक भी लगा दी गई है। स्थानीय लोगों को पहचान पत्र रखना जरूरी है।

रामार्चा पूजा में महेश बालचंदानी और उनकी पत्नी सुनीता बालचंदानी मौजूद रहीं।

लाइव अपडेट्स

  • अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि और महामंत्री हरि गिरि प्रयागराज से अयोध्या रवाना हो गए हैं।
  • पटना का महावीर ट्रस्ट एक लाख रघुपति लड्डू बांटेगा। ट्रस्ट के आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि, 51 हजार लड्डू राम जन्मभूमि को दिए जाएंगे। बाकी लड्डू को सीतामढ़ी और अन्य तीर्थ स्थानों को भेजा जाएगा।
  • भाजपा नेता उमा भारती आज अयोध्या पहुंच जाएंगी।
  • राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन में शामिल होने वाले अतिथि को चांदी का सिक्का दिया जाएगा। इसमें राम दरबार तीर्थ क्षेत्र का प्रतीक चिन्ह होगा। यह सिक्का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट देगा
  • कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए अयोध्या के सभी मंदिरों को आज सैनिटाइज किया गया।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम को अयोध्या पहुंचेंगे। वहीं, सरयू के तट पर आज शाम दिवाली मानने की तैयारी की जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को 3 घंटे अयोध्या में रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 12:30 बजे भूमि पूजन करेंगे। यह 10 मिनट तक चलेगा। मोदी कल 3 घंटे अयोध्या में रुकेंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम के यजमान वीएचपी के प्रमुख रहे अशोक सिंघल के पुत्र सलिल होंगे। भूमि पूजन का मुहूर्त निकालने वाले गणेश्वर शास्त्री ने कहा है कि अभिजीत मुहूर्त के 16 भाग में 15 अति शुद्ध होते हैं। इनमें 32 सेकंड अहम है।

राम की पौड़ी को भव्य तरीके से सजाया गया है।

प्रधानमंत्री 5 अगस्त को पहले हनुमानगढ़ी पहुंचेंगे। फिर जन्म भूमि परिसर जाएंगे। वे यहां पारिजात का एक पौधा लगाएंगे। इस कार्यक्रम के लाइव कवरेज के लिए 48 से ज्यादा हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे दूरदर्शन और एएनआई न्यूज एजेंसी के हैं। अयोध्या में आज होने वाले दीपोत्सव और अन्य कार्यक्रमों के लिए चैनलों की ओबी वैन राम की पौड़ी में तीन दिन से लगी हुई हैं।

झालरों से अयोध्या को सजाया गया है।

राजनाथ और कल्याण अयोध्या नहीं आएंगे

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने देश की सभी परंपराओं के संतों और अन्य लोगों समेत 175 लोगों को भूमि पूजन समारोह के लिए आमंत्रित किया है। अतिथियों का आना शुरू हो चुका है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अयोध्या आने का कार्यक्रम कोरोना के चलते रद्द कर दिया है। वहीं, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।

रंग बिरंगी लाइटों से सजी अयोध्या।

ऐसा होगा अयोध्या का नया रेलवे स्टेशन: उत्तर रेलवे ने 104 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अयोध्या स्टेशन का मॉडल जारी किया है।

अयोध्या मार्ग पर रखे जाएंगे 5100 मिट्‌टी के रंग-बिरंगे घड़े
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सांस्कृतिक इकाई संस्कार भारती मिट्टी के 5100 घड़ों को कलात्मक ढंग से सजा रही है। इन्हें रंग, कपड़े, गोटे, आम के पत्तों और दीपों से सजाया जा रहा है। यह घड़े साकेत महाविद्यालय से गुजरने वाले अयोध्या मार्ग पर रखे जाएंगे। उधर, शहर को पीले रंग से रंगा गया है।

अयोध्या की गलियों को पीले रंग में कलर किया गया है।

अयोध्या से जुड़ी हुई ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं…

1. राम जन्मभूमि कार्यशाला से ग्राउंड रिपोर्ट / कहानी उसकी जिसने राममंदिर के पत्थरों के लिए 30 साल दिए, कहते हैं- जब तक मंदिर नहीं बन जाता, तब तक यहां से हटेंगे नहीं

2. अयोध्या के तीन मंदिरों की कहानी / कहीं गर्भगृह में आज तक लाइट नहीं जली, तो किसी मंदिर को 450 साल बाद भी है औरंगजेब का खौफ

3. अयोध्या से ग्राउंड रिपोर्ट / मोदी जिस राम मूर्ति का शिलान्यास करेंगे, उस गांव में अभी जमीन का अधिग्रहण भी नहीं हुआ; लोगों ने कहा- हमें उजाड़ने से भगवान राम खुश होंगे क्या?

4. अयोध्या से ग्राउंड रिपोर्ट / जहां मुस्लिम पक्ष को जमीन मिली है, वहां धान की फसल लगी है; लोग चाहते हैं कि मस्जिद के बजाए स्कूल या अस्पताल बने

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Anushka Sharma answers questions on her food choices, having a kid, and what annoys Virat Kohli the most during her AMA session : Bollywood News

Tue Aug 4 , 2020
Anushka Sharma has been quarantining in Mumbai with her husband Virat Kohli. On Tuesday, the actress hosted an Ask Me Anything session on Instagram. During the session, Anushka answered questions about her food choices, husband Virat Kohli, and handling negativity. Speaking about her food choices, a user asked about the […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts