- Hindi News
- International
- Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll
वॉशिंगटन14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प व्हाइट हाउस में ब्रीफिंग के दौरान जवाब देते हुए। हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का बचाव करते हुए उन्होंने कहा है कि यह दवा शुरुआती स्टेज में कारगर है।
- दुनियाभर में अब तक 6.63 लाख मौतें हुईं, 1.45 करोड़ लोग ठीक हुए
- अमेरिका में 44 लाख से ज्यादा मरीज, अब तक 1.52 लाख लोगों की मौत
दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 68 लाख 93 हजार 293 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 45 लाख 6 हजार 371 ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, 6 लाख 63 हजार 465 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। अमेरिका की बॉयोटेक कंपनी मॉडर्ना की कोविड-19 वैक्सीन का बंदरों पर पॉजिटिव असर देखा गया है। इस वैक्सीन ने बंदरों की नाक और फेफड़े में संक्रमण को रोक दिया।
वैक्सीन के इस्तेमाल के बाद नाक और फेफड़े में वायरस की कॉपी बनना बंद हो गईं। नाक में वायरस की कॉपी न बनने से वायरस का ट्रांसमिशन नहीं हो पाता। जब ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन का बंदरों पर ट्रायल हुआ था, तब ऐसे नतीजे नहीं आए थे। ऐसे में मॉडर्ना की वैक्सीन को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
|
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
| अमेरिका | 44,98,343 | 1,52,320 | 21,85,894 |
| ब्राजील | 24,84,649 | 88,634 | 17,21,560 |
| भारत | 15,32,135 | 34,224 | 9,88,770 |
| रूस | 8,23,515 | 13,504 | 6,12,217 |
| द.अफ्रीका | 4,59,761 | 7,257 | 2,87,313 |
| मैक्सिको | 4,02,697 | 44,876 | 2,61,457 |
| पेरू | 3,95,005 | 18,612 | 2,76,452 |
| चिली | 3,49,800 | 9,240 | 3,22,332 |
| स्पेन | 3,27,690 | 28,436 | उपलब्ध नहीं |
| ब्रिटेन | 3,00,692 | 45,878 | उपलब्ध नहीं |
अमेरिका: ट्रम्प ने कहा- शुरुआती स्टेज में काम करती है हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि यह दवा कोरोना के शुरुआती स्टेज में काम करती है। कई मेडिकल वर्कर उनसे सहमत भी है। मई में ट्रम्प ने बताया था कि वह रोज हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा ले रहे हैं। ट्रम्प इसे गेमचेंजर दवा भी बता चुके हैं।
- ट्रम्प का कहना है कि कोरोना का टीका तैयार होने पर अमेरिका दूसरे देशों को इसकी सप्लाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि जैसे हमने वेंटिलेटर और अन्य जरूरी चीजें दूसरे देशों को दी थी, वैसे ही हम वैक्सीन भी उन्हें देंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका इस साल के आखिरी या 2021 की शुरुआत में टीका तैयार होने की उम्मीद है।
सऊदी अरब: सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हज शुरू
सऊदी अरब में बुधवार से हज शुरू हो गया। हालाकि, इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है। एक बार में सिर्फ 20 जायरीनों को मक्का आने की इजाजत दी जा रही है। यहां आने से पहले सभी को एक दिन आइसोलेशन में रहना जरूरी है। हज के दौरान जायरीनों को मास्क लगाए रहना भी जरूरी होगा। इस बार किसी भी विदेशी जायरीन को यहां आने की इजाजत नहीं है।

सऊदी अरब में बुधवार को हज शुरू होने के बाद भी मक्का के पास जायरीनों का हुजूम नहीं आया। इस बार यहां विदेशी जायरीनों को आने की इजाजत नहीं है।
इटली: लॉकडाउन 15 अक्टूबर तक बढ़ा
इटली ने लॉकडाउन का समय 15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री जुसेप कोंटे ने बढ़ते मामलों को देखते हुए संसद में पाबंदियां बढ़ाने का सुझाव रखा था। मंगलवार को संसद के ऊपरी सदन में इस पर चर्चा होने के बाद इसे मंजूरी दे दी गई।

इटली के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री जुसेप कोंटे ने मंगलवार को संसद में लॉकडाउन बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। इसे मंजूरी दे दी गई।
तुर्की: संक्रमण के 963 मामले
तुर्की में 24 घंटे में संक्रमण के 963 नए मामले आए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख 27 हजार 982 हो गई है। अब तक यहां 5645 लोगों ने दम तोड़ा है। स्वास्थ मंत्री फहरेतिन कोका ने बताया कि देश में 46 लाख 65 हजार 383 लोगों का टेस्ट किया गया है। तुर्की ने एक अगस्त से चार देशों के साथ फ्लाइट्स शुरू करने का फैसला किया है। ये देश भारत, रूस, कुवैत और साउथ अफ्रीका हैं।

तुर्की के इस्तांबुल में एक बुजुर्ग मरीज के ठीक होने के बाद उन्हें ताली बजाकर विदा करते स्वास्थ्यकर्मी।
इजराइल: अब तक सबसे अधिक मामले
इजराइल में 24 घंटे में 2308 नए मामले सामने आए हैं। देश में पहली बार एक दिन में इतने मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले 22 जुलाई को 2043 संक्रमित मिले थे। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 66 हजार 293 हो गई है और 486 की मौत हो गई है। अभी 739 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

इजराइल की राजधानी यरुशलम में ईद-उल-अजहा पर्व से पहले सजी दुकानें और मास्क पहनकर खरीदारी करने निकली महिला।
चीन: 24 घंटे में 101 नए मामले
चीन में पिछले 24 घंटे में 101 नए मामले सामने आए हैं। यह अप्रैल के बाद सबसे ज्यादा है। नेशनल हेल्थ कमीशन ने इसकी जानकारी दी। चीन में संक्रमण के 83 हजार 959 मामले सामने आए हैं, जबकि 78 हजार 934 लोग ठीक हो चुके हैं। 4634 लोगों की मौत भी हुई।
0