23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

स्वर्गीय सुशांत की बड़ी बहन श्वेता ने उनकी फोटो (बायां) शेयर करते हुए उनके लिए न्याय की मांग की।
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद अभिनेता की बहन श्वेता ने पहली बार अपने स्वर्गीय भाई के लिए न्याय की मांग की है। मंगलवार देर रात उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उसके साथ #जस्टिसफोरसुशांतसिंहराजपूत लिखा।
अमेरिका में रहने वाली श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी पोस्ट में सुशांत की एक फोटो शेयर करते हुए उसके साथ लिखा, ‘अगर सच मायने नहीं रखता, तो कभी भी कुछ नहीं होगा। #जस्टिसफोरसुशांतसिंहराजपूत’ उन्होंने जो फोटो शेयर किया, वो सुशांत की तेरहवीं पर उनके पटना स्थित घर पर लगाया गया था।
श्वेता ने बताया था- क्यों नहीं की थी सीबीआई जांच की मांग
इससे पहले हाल ही में सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पूछा था कि ‘श्वेता आप और आपका परिवार सीबीआई जांच की मांग क्यों नहीं कर रहा है। अगर सुशांत का परिवार सीबीआई जांच की मांग करता है तो पूरा देश इसका समर्थन करेगा। देखिए, केवल फैन ही इसकी मांग कर रहे हैं, इसलिए सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। यहां कई सारे सबूत हैं।’ तो उसे जवाब देते हुए श्वेता ने लिखा था, ‘हम मुंबई पुलिस की जांच खत्म होने और उनकी रिपोर्ट्स आने का इंतजार कर रहे हैं।’
सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ मामला दर्ज कराया
सुशांत की मौत के मामले में बिलकुल नया मोड़ उस वक्त आ गया, जब रविवार को उनके पिता ने उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उसके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती और दो मैनेजर सौमिल चक्रवर्ती और श्रुति मोदी के खिलाफ पटना के राजीव नगर थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने धारा 341, 342, 280, 420, 406, 420 और 306 के तहत रिया और उसके परिजनों समेत छह लोगों को आरोपी बनाया है।
गिरफ्तारी के डर से गायब हुआ रिया का परिवार
रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आत्महत्या, धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें कई गैरजमानती धाराएं भी शामिल हैं। इसके बाद मंगलवार को जांच के सिलसिले में पटना पुलिस की टीम मुंबई भी पहुंच गई। बुधवार को जब पटना पुलिस रिया से पूछताछ के लिए उनके पते पर पहुंची तो वो उनके परिवार को कोई सदस्य घर पर नहीं मिला।
सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने एफआईआर में रिया और उनके परिवार पर यह 7 आरोप लगाए हैं:
- सुशांत को 2019 के पहले तक कोई भी दिमागी बीमारी नहीं थी। रिया के संपर्क में आने के बाद अचानक मानसिक रूप से बीमार कैसे हो गया?
- यदि उसका इलाज चल रहा था तो हमसे लिखित या मौखिक मंजूरी क्यों नहीं ली गई, जो जरूरी है?
- रिया के साथ सुशांत का इलाज करने वाले डॉक्टर ने क्या दवाएं दीं, वह भी इस साजिश में शामिल है?
- मानसिक हालत नाजुक होने पर रिया ने उसका ठीक से इलाज क्यों नहीं कराया, वह सारे पर्चे साथ क्यों ले गई?
- सुशांत के एक बैंक खाते में 17 करोड़ रुपए थे, जिनमें से सालभर में करीब 15 करोड़ निकाल लिए गए, ये पैसे किन खातों में गए?
- सुशांत बॉलीवुड में नाम कमा चुके थे। ऐसा क्या हुआ कि रिया के आने के बाद उसे फिल्में ही मिलना बंद हो गईं?
- दोस्त महेश के साथ सुशांत ऑर्गेनिक खेती के लिए केरल में जमीन देख रहा था, तब रिया ने उसे रोकने के लिए ब्लैकमेल किया?
0
