घरेलू शेयर बाजार के दोनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 421 और निफ्टी 97.70 अंक नीचे बंद हुआ

मुम्बई। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को घरेलू शेयर बाजार वैश्विक शेयर बाजार के कमजोर रुख और रिलायंस समूह, एचसीएल टेक, नेस्ले तथा एचडीएफसी बैंक में  कमजोरी की वजह से गिरावट के साथ बंद हुआ।  

आज  बंबई स्टाक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 421.82  अंक यानी 1.10  प्रतिशत की  कमजोरी के साथ 38071.13 और  नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 97.70 यानी 0.86 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 11202.85 अंक पर बंद हुआ। आज जिन पांच कंपनियों के शेयर में सबसे ज्यादा उछल रहा उनमें इंडसइंड 4.54  प्रतिशत,  टाटा स्टील में 4.34  प्रतिशत, सन फार्मा में 2.18  प्रतिशत,  बजाज फाइनेंस में 1.36 प्रतिशत और  अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.18 प्रतिशत। दूसरी ओर  जिन पांच कंपनियों के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई उनमें आरआईएल के शेयर में 3.75 प्रतिशत, नेस्ले 3.02 प्रतिशत, एचसीएल टेक में 2.66  प्रतिशत, एम एंड एम में 2.55 और  एचडीएफसी बैंक में 1.94 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई।

सोना आज 71 रुपये की बढ़त के साथ 52662.00 रुपये और चांदी 386 रुपया चढ़कर 65390.00 रुपये पर बंद हुआ। भारतीय रुपया आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 3 पैसे कमजोर होकर 74.79 रहा।

यह खबर भी पढ़े: दुर्ग: स्टील कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में खुद को ठहराया जिम्मेदार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CBI seeks 7-year jail for Jaya Jaitly in graft case

Wed Jul 29 , 2020
The Central Bureau of Investigation on Wednesday sought the maximum punishment of seven years’ imprisonment for former Samata Party chief Jaya Jaitly and two others, who have been convicted by a special court in a corruption case. “On Wednesday, during in-camera proceedings, the court heard arguments from both sides on […]

Breaking News

Recent Posts