सोहना5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कस्बे के दुकानदारों ने बुधवार को समस्त बाजारों को अपने स्तर पर खोल डाला, जबकि परिषद प्रशासन को उक्त निर्णय नागवार गुजरा और अधिकारियों ने बगैर आदेशों के ही अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को बाजारों ने भेजकर चालान करने भेज दिया। जिसपर दुकानदार एकत्रित हो गए और कर्मचारी को बैरंग लौटा दिया।
दरअसल, कस्बे के बाजार करीब 15 दिनों से बंद हैं। बीते दिनों बढ़ रहे कोरोना मरीजों के चलते प्रशासन ने अंदरूनी एरिया में लॉकडाउन घोषित कर दिया था जो 28 जुलाई तक के लिए निश्चित किया गया था। प्रशासन ने कस्बे के मुख्य द्वारों को भी सील कर डाला था। ताकि लोगों की आवाजाही न हो सके। इस दौरान प्रशासन ने बाजारों को भी पूर्ण रूप से बंद करने के फरमान जारी कर दिए थे।
0
