लगातार बारिश के बावजूद बढ़ रहा तापमान, उत्तर बंगाल में भारी बारिश के आसार

कोलकाता। राजधानी कोलकाता समेत राज्यभर में लगातार हो रही बारिश के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला भी जारी है। साथ ही मौसम विभाग ने आशंका व्यक्त की है कि उत्तर बंगाल में भारी बारिश होगी। गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि उत्तर बंगाल में 200 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। 

कोलकाता के साथ-साथ हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा आदि क्षेत्रों में बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है। दो दिन पहले ही बारिश और वज्रपात की वजह से राज्य में 11 लोगों की मौत हुई है जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं। इसलिए मौसम विभाग ने बिना वजह घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। 

राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री कम है जबकि अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। विभाग की ओर से बताया गया है कि अभी तीन दिनों तक उत्तर बंगाल के जिलों यानी दार्जिलिंग, कालिमपोंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में भारी बारिश होगी जिसकी वजह से लैंडस्लाइडिंग की भी आशंका है। लगातार हो रही बारिश की वजह से उत्तर बंगाल में पहले से ही बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। अब मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने वहां के निवासियों के लिए और अधिक चिंता बढ़ा दी है।

यह खबर भी पढ़े: आरटीई के तहत निःशुल्क सीट पर प्रवेश वरीयता निर्धारण के लिए आज 03:30 बजे शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा निकालेंगे लॉटरी

यह खबर भी पढ़े: Tata Sky के यूजर्स के लिए डबल धमाका ऑफर, एक साथ कम हुई सेवाओं की कीमतें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Yes Bank takes over Anil Ambani’s ADAG HQ, BFSI News, ET BFSI

Thu Jul 30 , 2020
Debt burdened and newly rescued private lender, Yes Bank has taken the possession of Anil Ambani’ Anil Dhirubhai Amabani Group (ADAG) headquarter Reliance Centre in Mumbai. The bank had issued possession notices for the 21,000 sq ft building located in Santacruz and two floors in Nagin Mahal in South Mumbai. […]

Breaking News

Recent Posts