Pappu Yadav Update | Bihar Gopalganj Flood Live Video Of Jan Adhikar Party Leader Former Mp Pappu Yadav Narrowly Escapes | हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे पप्पू यादव, बाढ़ के पानी में पलटने वाला था ट्रैक्टर

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Pappu Yadav Update | Bihar Gopalganj Flood Live Video Of Jan Adhikar Party Leader Former Mp Pappu Yadav Narrowly Escapes

गोपालगंज18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गड्ढे में फंसने के बाद ट्रैक्टर से उतरते पप्पू यादव।

  • समय रहते ड्राइवर ने ट्रैक्टर को रोक दिया और उसपर सवार पप्पू यादव उतर गए
  • पप्पू यादव गोपालगंज जिले के बरौली में बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करने पहुंचे थे

जन अधिकार पार्टी के नेता और पूर्व सांसद पप्पू यादव गुरुवार को हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। वह जिस ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने जा रहे थे वह पलटने लगा। समय रहते ड्राइवर ने ट्रैक्टर को रोक दिया और उसपर सवार पप्पू यादव व अन्य लोग उतर गए।

पानी में डूब गई हैं सड़कें
घटना गोपालगंज जिले के बरौली की है। पप्पू यादव बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करने पहुंचे थे। इस इलाके में गंडक नदी ने ऐसी तबाही मचाई है कि सैकड़ों घर पानी में डूब गए हैं और लोग ऊंचे स्थान पर शरण लिए हुए हैं। बाढ़ का पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है, जिसके चलते आने-जाने के लिए नाव के बाद एक मात्र जरिया ट्रैक्टर है। पानी के तेज बहाव के चलते कई जगह सड़क कट गई है, जिससे ट्रैक्टर के फंसने या फिर पलटने का खतरा बना रहता है।

ट्रैक्टर पर सवार पप्पू यादव और अन्य लोग।

बाल-बाल बचे पप्पू यादव
पप्पू यादव को भी ऐसे ही खतरे से दो-चार होना पड़ा। वह ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहे थे। उनके साथ गांव के दर्जनों लोग भी चल रहे थे तभी ट्रैक्टर का एक पहिया गड्ढा में गिर गया। उस जगह सड़क पर पानी तेजी से बह रहा था। ड्राइवर ने ट्रैक्टर को निकालने की कोशिश की तो वह एक तरफ झुकने लगा। पलट जाने के खतरे को देखते हुए ड्राइवर रुक गया। इसके बाद ट्रैक्टर पर सवार पप्पू यादव और अन्य लोग उतर गए।

गड्ढे में फंसे ट्रैक्टर को निकालने की कोशिश करता ड्राइवर।

धक्का देकर ट्रैक्टर को निकाला
गांव के लोगों ने काफी कोशिश के बाद ट्रैक्टर को धक्का देकर गड्ढा से निकाला। इसके बाद फिर से पप्पू यादव उसपर सवार हुए और सफर जारी रखा।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

হার্দিক পান্ডিয়া ও নাতাশা স্ট্যানকোভিচের ঘরে এল ফুটফুটে সন্তান

Thu Jul 30 , 2020
১লা জানুয়ারি নাতাশার সঙ্গে বাগদান সেরেছিলেন হার্দিক। এর পর ৩১শে মে তিনি আচমকাই নাতাশার সঙ্গে বিয়ের খবর দেন। Source link

Breaking News

Recent Posts