Jaipur 13 lakh English liquor found in containers coming from Haryana, Rajasthan latest news update | हरियाणा से आ रहे कंटेनर में मिली 13 लाख की अंग्रेजी शराब, कुल 163 कार्टून किए गए जब्त

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur 13 Lakh English Liquor Found In Containers Coming From Haryana, Rajasthan Latest News Update

जयपुर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दो दिन पहले हरियाणा के गुरुग्राम स्थित गोदाम से कंटेनर में शराब भरी गई थी। (प्रतिकात्मक फोटो)

  • पुलिस में जांच में सामने आया कि तस्करी के दौरान एक कार कंटेनर को एस्कॉर्ट कर रही थी

(उदय चौधरी). रविवार को हरियाणा से शराब भरकर जयपुर आ रहे कंटेनर को आमेर इलाके में नाकाबंदी करके कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने पकड़ लिया। इस दौरान कंटेनर चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। कंटेनर में अलग-अलग ब्रांड की हरियाणा में बनी अंग्रेजी शराब के 163 कार्टन भरे हुए थे। जब्त की गई शराब की मार्केट वैल्यू करीब 13 लाख रुपए बताई जा रही है।

एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि एडिशनल डीसीपी सुलेश चौधरी व इंस्पेक्टर लखन खटाना के नेतृत्व में गठित टीमों के सदस्य चन्द्रभान को शनिवार शाम को सूचना मिली कि दिल्ली तरफ से शराब से भरा कंटेनर आ रहा है। उक्त सूचना के बाद टीमों ने दिल्ली हाइवे नाकाबंदी लगाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

गुरुग्राम से कंटेनर में भरी गई थी शराब
पकड़े गए चालक लखेसरा निवासी हजारी लाल व सवाई माधोपुर निवासी पिन्टू सैनी से पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने दो दिन पहले हरियाणा के गुरुग्राम स्थित गोदाम से शराब भरी थी। आरोपियों ने बताया कि वह बजरंग सिंह उर्फ बन्ना के लिए शराब तस्करी करते है। कंटेनर चालक हजारी लाल यूपी के मथुरा स्थित शेरगढ़ में शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका था। बजरंग सिंह ने ही उसकी जमानत करवाई थी।

पुलिस में जांच में सामने आया कि तस्करी के दौरान एक कार कंटेनर को एस्कॉर्ट कर रही थी। जिसकी पहचान करके तलाश की जा रही है। आरोपी बजरंग सिंह शराब को जयपुर में अलग-अलग उतरवाकर शहर में सप्लाई करता है, जिसकी तलाश की जा रही है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Vikrant Massey and Yami Gautam starrer Ginny Weds Sunny to premiere on Netflix on October 9 : Bollywood News

Sun Sep 20 , 2020
Another Bollywood flick is heading straight to digital. The upcoming romantic comedy Ginny Weds Sunny starring Vikrant Massey will premiere on Netflix on October 9. The news was confirmed by the streaming giant on Sunday, September 20. Along with the first poster, the first look of the film was unveiled […]

Breaking News

Recent Posts