प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने जताया दुख

कोलकाता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने दुख व्यक्त किया है। 

कांग्रेस के 78 वर्षीय नेता की मौत पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि दिग्गज नेता, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद सोमेन मित्रा के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। उनके परिजनों, अनुगामियों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। इसके साथ ही मित्रा के निधन पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी ट्विटर पर लिखा है कि दिग्गज कांग्रेस नेता सोमेन मित्रा के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। 

राज्य के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर मुझे कई बार उनकी चतुराई भरी सलाह मिली थी। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को बंगाल हमेशा याद रखेगा। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। 

उल्लेखनीय है कि मित्रा ने बुधवार रात 1:30 बजे कोलकाता के बेल्व्यू अस्पताल में आखिरी सांस ली। हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई है अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी कोरोना जांच की गई थी लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वह 1992 से 1998 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे। उसके बाद 2018 में उन्हें दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। इसके अलावा 1972 से 77, 1982 से 2008 तक विधायक रहे थे। 2009 से 2014 के बीच वह सांसद भी थे। 

यह खबर भी पढ़े: आरटीई के तहत निःशुल्क सीट पर प्रवेश वरीयता निर्धारण के लिए आज 03:30 बजे शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा निकालेंगे लॉटरी

यह खबर भी पढ़े: Tata Sky के यूजर्स के लिए डबल धमाका ऑफर, एक साथ कम हुई सेवाओं की कीमतें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Gurugram Rohtak (Haryana) Coronavirus Cases/Unlock 3.0 Latest Update | Haryana Corona Cases District Wise Today News; Gurugram Faridabad Sonipat Hisar Sirsa Yamunanagar | मानेसर इंडस्ट्री एरिया में अब हर कर्मचारी का कोरोना टेस्ट कंपनी खर्च पर होगा

Thu Jul 30 , 2020
Hindi News Local Haryana Gurugram Rohtak (Haryana) Coronavirus Cases Unlock 3.0 Latest Update | Haryana Corona Cases District Wise Today News; Gurugram Faridabad Sonipat Hisar Sirsa Yamunanagar पानीपत/गुड़गांव5 घंटे पहले कॉपी लिंक एक पुलिसकर्मी कोरोना टेस्ट करवाने के लिए अपना सैंपल देते हुए। डीसी ने अधिकारियों, औद्योगिक संगठनों व कंपनी […]

Breaking News

Recent Posts