Gurugram Rohtak (Haryana) Coronavirus Cases/Unlock 3.0 Latest Update | Haryana Corona Cases District Wise Today News; Gurugram Faridabad Sonipat Hisar Sirsa Yamunanagar | मानेसर इंडस्ट्री एरिया में अब हर कर्मचारी का कोरोना टेस्ट कंपनी खर्च पर होगा

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Gurugram Rohtak (Haryana) Coronavirus Cases Unlock 3.0 Latest Update | Haryana Corona Cases District Wise Today News; Gurugram Faridabad Sonipat Hisar Sirsa Yamunanagar

पानीपत/गुड़गांव5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक पुलिसकर्मी कोरोना टेस्ट करवाने के लिए अपना सैंपल देते हुए।

  • डीसी ने अधिकारियों, औद्योगिक संगठनों व कंपनी प्रतिनिधियों का साथ की बैठक
  • टेस्ट कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से जारी किया जाएगा नोटिफिकेशन

हरियाणा में अनलॉक-2 का 30वां दिन है। गुड़गांव और फरीदाबाद में लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में गुड़गांव जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए मानेसर इंडस्ट्रियल एरिया के उद्योगों में काम करने वाले हर कर्मचारी का कोरोना टेस्ट करवाने का फैसला लिया है। इस टेस्ट का खर्च कंपनी या मालिक को उठाना पड़ेगा। जिला प्रशासन जल्द ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी करेगा।

गुड़गांव के मंडल आयुक्त अशोक सांगवान ने कैंप ऑफिस में अधिकारियों व औद्योगिक संगठनों व कई कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में कहा गया कि वे अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट एंटीजन किट से करवाएं।

एक किट का खर्च करीब 504 रुपए बताया जा रहा है। जो भी कंपनी जितने कर्मचारियों का टेस्ट करवाएगी उस हिसाब से हेल्थ डिपार्टमेंट को पैसे देने होंगे। जिला उपायुक्त का कहना है कि इस संबंध में जल्दी नोटिफिकेशन भी जारी की जाएगी।

बल्लभगढ़ में सैलून सैनिटाइज करने को लेकर विवाद, चली कैंची

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के मुंजेड़ी गांव में सैलून सैनिजाइज करने को लेकर विवाद हो गया। इसमें सैलून संचालक तीन युवक और बाल कटवाने आया युवक घायल हो गया। विवाद सैलून में औजार सैनिटाइज करने को लेकर हुआ था, जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि कैंची चल गई।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

আপনার বয়স কত? ফোন নম্বর দিন, প্রশ্ন শুনে ঘাবড়ে গেলেন আফ্রিদি, উত্তরও দিলেন

Thu Jul 30 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন- ভারতবিরোধী পাকিস্তানি ক্রিকেটার। তাঁকে এই নামে ডাকাই ভাল বোধ হয়। তিনি যখন, যেখানে পারেন ভারতবিরোধী স্লোগান দিতে শুরু করেন। সোশ্যাল মিডিয়ায় তাঁর পোস্ট দেখে হকচকিয়ে ওঠেন দুই দেশের ক্রিকেটভক্তরা। সেই শাহিদ আফ্রিদি কি না এবার নিজেই ঘাবড়ে গেলেন! অবশ্য হঠাত্ করে কোনও তারকাকে কেউ এমন প্রশ্ন করল হকচকিয়ে […]

Breaking News

Recent Posts