- Hindi News
- Local
- Bihar
- Bihar Weather Thunderstorms Likely In Next 4 Days In All Districts Of Bihar, Two Systems Active In The State
पटनाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

पटना में शाम करीब 4 बजे से 6 बजे तक जोरदार बारिश हुई।
- मौसम विभाग का कहना है कि टर्फ लाइन दक्षिण बिहार शिफ्ट हो गई, इसका असर चार दिनों तक रहेगा
- पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
बंगाल की खाड़ी में पिछले 24 घंटे के दौरान चक्रवाती हवा का क्षेत्र विकसित हुआ है, जो पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ तक फैला हुआ है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, झारखंड से टर्फ लाइन बुधवार को बिहार के दक्षिण हिस्से की तरफ शिफ्ट हो गया है। इस वजह से पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय सहित 20 जिलो में 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है और जगहों पर डेढ़ से दो घंटे तक बारिश हुई। 24 घंटे के दौरान पटना में 30 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक टर्फ लाइन के शिफ्ट होने के साथ ही बिहार के ऊपरी हिस्से पर 700 और 900 मीटर क्षेत्र में दो सिस्टम सक्रिय है। इसका असर बिहार के दक्षिणी हिस्से के 20 जिलो में चार दिनों तक दिखाई देगा। उत्तर बिहार के 18 जिलों में इसका असर आंशिक रुप से देखने को मिलेगा।
24 घंटे के दौरान 30 एमएम बारिश के बाद भी पटना में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इस दौरान आसमान पर बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर बारिश का अनुमान है।
0