Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll. | ब्राजील के राष्ट्रपति के बाद उनकी पत्नी भी पॉजिटिव, अफ्रीका में प्रतिबंधों में ढील को लेकर डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी; दुनिया में अब तक 1.73 करोड़ मरीज

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll.

वॉशिंगटन5 मिनट पहले

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो पत्नी मिशेल के साथ। दोनों बुधवार को ब्रासीलिया में एक प्रोग्राम में शामिल हुए थे।

  • दुनियाभर में अब तक 6.72 लाख मौतें हुईं, 1.07 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में 45 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं, जबकि 1.54 लाख मौतें हुईं

दुनिया में कोरोनावायरस से संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 73 लाख 79 हजार 954 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 7 लाख 89 हजार 545 ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, 6 लाख 72 हजार 369 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो की पत्नी और फर्स्ट लेडी मिशेल बोल्सोनारो गुरुवार को संक्रमित पाए गए। राष्ट्रपति के ऑफिस ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति ऑफिस के मुताबिक, उनकी हालत बेहतर है और वे सभी प्रोटोकॉल को फॉलो कर रही हैं। मिशेल को आखिरी बार बुधवार दोपहर सार्वजनिक रूप से देखा गया था। वे अपने पति के साथ ब्रासीलिया में एक प्रोग्राम में शामिल हुई थीं। राष्ट्रपति बोल्सोनारो सात जुलाई को संक्रमित पाए गए थे। करीब दो हफ्ते के बाद शनिवार को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

उधर, अफ्रीका में संक्रमण के मामले 10 लाख से ज्यादा हो गए हैं। इसके बावजूद यहां कई देशों में प्रतिबंधों में ढील दी गई है, जिसे लेकर डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी जारी की है। डब्ल्यूएचओ के रिजनल डायरेक्टर मात्शिदिसो मॉइती ने कहा कि पिछले सप्ताह की तुलना में अफ्रीका में 20 से ज्यादा देशों में मामले बढ़े हैं। कुल मामलों में 75% केवल पांच देशों से सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा दक्षिण अफ्रीका में केस मिले हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 45,68,037 1,53,840 22,45,044
ब्राजील 25,55,518 90,188 17,87,419
भारत 15,87,982 35,035 10,22,565
रूस 8,34,499 13,802 6,29,655
द.अफ्रीका 4,59,761 7,257 2,87,313
मैक्सिको 4,08,449 45,361 2,67,147
पेरू 4,00,683 18,612 2,80,044
चिली 3,51,575 9,278 3,24,557
स्पेन 3,29,721 28,441 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 3,01,455 45,961 उपलब्ध नहीं

दुनिया में कोरोना से 1.71 करोड़ संक्रमित

अपडेट्स

  • पेरू में गुरुवार को संक्रमण के मामले चार लाख के पार हो गए। यहां कुल मामले 4 लाख 683 हो गए हैं, जबकि 18 हजार से ज्यादा जान जा चुकी है।
  • मैक्सिको में 24 घंटे में 5752 नए मामले मिले हैं। यहां 4 लाख 8 हजार 449 हो गई है। वहीं, 45 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति कैंडिडेट का निधन

अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की दौड़ में शामिल रहे हरमन कैन का कोरोना के चलते निधन हो गया। वे 74 साल के थे। 2012 में वे राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन कैंडिडेट थे। राष्ट्रपति ट्रम्प की ओक्लाहोमा की चुनावी रैली (20 जून) में शामिल होने के बाद वे संक्रमित हुए थे। इस महीने की शुरुआत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

फोटो 17 जून, 2011 की है। राष्ट्रपति के रिपब्लिकन कैंडिडेट हरमन कैन लुइसियाना में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं।

ब्राजील के पांचवें मंत्री संक्रमित

ब्राजील के साइंस और टेक्नोलॉजी मंत्री मार्कोस पोटेंस ने गुरुवार को घोषणा की कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट किया- वे बेहतर हैं। मार्कोस राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो प्रशासन के पांचवें मंत्री हैं, जो पॉजिटिव हैं। इससे पहले इंटरनल सिक्योरिटी मिनिस्ट्री ऑगस्टो हेलनो, माइंस एंड इनर्जी मिनिस्ट्री बेंटो अल्बुकर्क, नारिकता मंत्री गोमेद लॉरेंजोनी और शिक्षा मंत्री मिल्टन रिबेरो पॉजिटिव आए हैं। वहीं, देश में अब तक 90 हजार से ज्यादा जान जा चुकी है, जबकि 25 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं।

अमेरिका: सांसदों को मास्क पहनने के आदेश

अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (संसद का नीचला सदन) की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने अपने सभी सदस्यों और स्टाफ को मास्क पहनने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों को सदन से बाहर निकाल दिया जाएगा।

सदन में अक्सर बिना मास्क के नजर आने वाले टेक्सास रिपब्लिकन लुई गोमर्ट बुधवार को संक्रमित पाए गए। इसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया। सदस्यों को तभी मास्क उतारने की अनुमति होगी, जब वे सदन में बोल रहे हो। अमेरिका में अब तक तीन डेमोक्रेट और सात रिपब्लिकन संक्रमित हो चुके हैं।

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव स्पीकर नैंसी पेलोसी बुधवार को रिपोर्टर को संबोधित करती हुई। उन्होंने कहा कि सांसदों को तभी मास्क उतारने की इजाजत होगी, जब वे सदन में बोल रहे हों।

ब्राजील : 90 हजार से ज्यादा ने जान गंवाई

बुधवार रात जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, ब्राजील में मरने वालों की संख्या 90 हजार 188 हो गई। शुरुआती दौर में कोरोना को लेकर हर स्तर पर लापरवाही बरती गई। अब इसके दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। हर दिन हजारों टेस्ट किए जा रहे हैं। बुधवार को ही यहां 70 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। राष्ट्रपति बोल्सोनारो आज कोरोना को लेकर कुछ नए ऐलान कर सकते हैं।

बुधवार को ब्राजील के सांता मार्टा स्लम एरिया में कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों की जांच करने पहुंची साइंटिस्ट की टीम। इस टीम ने यह भी पता लगाया कि किन लोगों में संक्रमण ज्यादा घातक साबित हो रहा है और सैनिटाइजेशन की सबसे ज्यादा जरूरत किन क्षेत्रों में है।

चीन : 3 नए केस सामने आए
गुरुवार सुबह जारी सरकारी बयान के मुताबिक, चीन में तीन नए मामले सामने आए हैं। ये तीनों वे लोग हैं जो किसी दूसरे देश से चीन पहुंचे। विदेश से आने वाले कुल 2,059 लोग अब तक संक्रमित पाए जा चुके हैं। नेशनल हेल्थ कमीशन ने यह जानकारी दी है। चीन सरकार की नजर तीन राज्यों पर ज्यादा है। ये है गुआनडोंग, युन्नान और शांक्शी। इन तीनों ही राज्यों में इम्पोर्टेड केस ज्यादा मिल रहे हैं।

चीन ने कुछ दिनों पहले अमेरिका की चेंगदु स्थिल कॉन्स्युलेट को बंद कर दिया था। अब यहां कई चीनी नागरिक इसे देखने पहुंच रहे हैं। इस दौरान चेहरे पर मास्क लगाना जरूरी कर दिया गया है।

अमेरिका : डेढ़ लाख से ज्यादा की मौत
अमेरिका में मरने वालों का आंकड़ा बुधवार रात 1 लाख 50 हजार 159 हो गया। यह आंकड़ा हेल्थ मिनिस्ट्री और कोरोना टास्क फोर्स की तरफ से जारी किया गया है। कुल संक्रमितों की संख्या भी 45 लाख से ज्यादा हो चुकी है। इस बीच, खबर है कि ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन स्कूल और कॉलेज खोलने के बारे में राज्य सरकारों से बातचीत करने का प्लान बना रही है। इस बारे में औपचारिक जानकारी गुरुवार शाम तक दी जा सकती है।

यूएई : 375 नए मामले
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में महामारी के 375 नए मामले सामने आने से देश में कुल मामलों की संख्या 59,921 हो गई। यूएई के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि नए मरीजों की हालत स्थिर है। उनका इलाज किया जा रहा है। अब तक कुल 53,202 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई।

यूएई में बुधवार को 375 मामले सामने आए। सरकार का कहना है कि दूसरे देशों से आने वालों यात्रियों की वजह से खतरा ज्यादा बढ़ा। यहां सरकार ने लोगों को मास्क लगाने को कहा है। हालांकि, कुछ लोग अब भी इसका पालन नहीं कर रहे हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kolkata stays indoors on lockdown day as cops keep a hawk eye on every bylane | Kolkata News

Thu Jul 30 , 2020
KOLKATA: Police on Wednesday, the third of the biweekly lockdown days, kept a hawk eye on the city’s lanes and bylanes that are notorious for violating shutdown protocol and moved in to book scores of people who stepped out to send home a stern message that any breach will not […]

Breaking News

Recent Posts