Corona’s recordpath … for the first time more than a hundred will be released in 5 districts, total patients are close to 41 thousand | कोरोना का रिकॉर्डपथ…पहली बार 5 जिलों में सौ से ज्यादा राेगी, कुल रोगी 41 हजार के करीब

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Corona’s Recordpath … For The First Time More Than A Hundred Will Be Released In 5 Districts, Total Patients Are Close To 41 Thousand

जयपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • रिकॉर्ड 1156 रोगी मिले, 13 मौतें भी

प्रदेश में कोरोना रोज नए रिकाॅर्ड बना रहा है। गुरुवार को फिर अब तक के सर्वाधिक 1156 रोगी मिले। डरावनी बात यह है कि पहली बार 5 जिलों में एक साथ 100 से ज्यादा रोगी मिले। अब तक एक दिन में 3 जिलों में 100 से ज्यादा रोगी आने का रिकाॅर्ड था। बीते 24 घंटे में अलवर में 193, जोधपुर में 153 जयपुर में 116, कोटा में 108 और अजमेर में 107 केस मिले। प्रदेश में भी कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 40 हजार पार कर 40,936 पर पहुंच गई।

गुरुवार को 13 मौतें हुईं, जो पिछले एक माह में एक दिन की सर्वाधिक हैं। अजमेर में 3, नागौर, जोधपुर और बीकानेर में 2-2, सवाईमाधोपुर, जयपुर, बाड़मेर और अलवर में 1-1 मौत हुई। अब तक कोरोना 667 लोगों की जान ले चुका है। प्रदेश में पहली बार भर्ती रोगियों की संख्या 11 हजार पार जाकर 11038 पर पहुंच गई। इसी तह ठीक होने वाले रोगी भी 29 हजार से ज्यादा हो गए। अब पाॅजिटिव से निगेटिव रिपोर्ट वाले संक्रमित 29231 हैं। प्रदेश में प्रवासी संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7796 हो गई है।

33 में से 30 जिलों में मिले पॉजिटिव

अलवर193 जोधपुर153 जयपुर116 कोटा108 अजमेर107 बीकानेर72 भरतपुर70 नागौर51 पाली48 बाड़मेर29 भीलवाड़ा31 राजसमंद23 श्रीगंगानगर22 चित्तौड़गढ़19 झालावाड़18 जैसलमेर17 करौली9 सिरोही9 टोंक7 बारां7 बूंदी7 झुंझुनूं6 बांसवाड़ा5 चूरू5 डूंगरपुर5 स. माधोपुर5 उदयपुर4 दौसा4 धौलपुर4 हनुमानगढ़2

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Rafale contingent establishes contact with INS Kolkata deployed in Western Arabian Sea | India News

Thu Jul 30 , 2020
NEW DELHI: India on Wednesday received its first batch of new multirole combat fighter aircraft in nearly two decades with the arrival of five Rafale jets. Soon after entering the Indian airspace, the Rafale contingent established contact with the Indian Navy warship INS Kolkata deployed in Western Arabian Sea. INS […]

Breaking News

Recent Posts