जयपुर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सचिन पायलट समेत 19 बागी विधायकों के बागी तेवर के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे ने अपने विधायकों को जयपुर के पास फेयरमोंट होटल में शिफ्ट कर दिया था।
- गहलोत खेमे के विधायकों को अब 14 अगस्त तक होटल में रहना होगा, ईद-रक्षाबंधन वहीं मनाएंगे
- राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के कहने पर विधानसभा सत्र 14 अगस्त को बुलाया है, इस दौरान विधायक अपने रिश्तेदारों और करीबियों से मिल सकेंगे
राजस्थान के सियासी घमासान का शुक्रवार को 22वां दिन है। खबर है कि आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे के सभी विधायक 2 या 3 तीन प्लेन से जयपुर से जैसलमेर शिफ्ट किए जा सकते हैं। वे यहां विधानसभा सत्र शुरू होने तक रह सकते हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 14 अगस्त से विधानसभा का सत्र बुलाया है।
इस बीच मुख्यमंत्री फेयरमॉन्ट होटल में आज विधायक दल की बैठक भी कर सकते हैं। उधर, भाजपा ने गहलोत सरकार पर हमला किया है। राजस्थान भाजपा प्रमुख सतीश पूनिया ने ट्वीट कर कहा कि अगर कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है तो विधायकों को कैद क्यों किया जा रहा है।
सब एक हैं,कोई खतरा नहीं है,लोकतंत्र है,सब ठीक है तो बाड़ा क्यूँ,और बिकाऊ कौन है?उनके नाम सार्वजनिक करो;बाड़े में भी अविश्वास!!जयपुर से जैसलमेर के बाद आगे तो पाकिस्तान है;हकीकत से कब तक दूर भागेंगे जादूगर @ashokgehlot51जी@BJP4Rajasthan @BJP4India #RajasthanPoliticalCrisis
— Satish Poonia (@DrSatishPoonia) July 31, 2020
हाईकोर्ट ने 6 बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय पर 11 अगस्त तक स्पीकर और विधायकों को जवाब देने के लिए कहा
हाईकोर्ट ने गुरुवार को बसपा के 6 विधायकों के कांग्रेस में विलय के मामले में विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी, सचिव और 6 बसपा विधायकों को नोटिस भेजा है। 11 अगस्त तक जवाब मांगा गया है।
राजस्थान की सियासी उठापटक से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…
0
