RWA wants better implementation of solid waste management | सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का बेहतर क्रियान्वयन चाहती है आरडब्ल्यूए

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के मास्टर प्लान-2041 को लेकर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने बुधवार को ग्रुप हाउसिंग सोसायटी की आरडब्ल्यूए और निवासियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इसमें 70 निवासी और आरडब्ल्यूए शामिल हुए। बैठक में डीडीए के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता डीडीए की योजना आयुक्त लीनू सहगल और अपर निदेशक एचके भारती ने की।

प्रतिभागियों से निवेदन किया गया कि वे निर्माण परिवेश, सिविक सुविधाएं को सुधारने और इन कॉलोनियों की अन्य योजना संबंधी समस्याओं जैसे कि पुनर्विकास, खुले स्थान, जल आपूर्ति, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और पार्किंग के बारे में अपने सुझाव दें। इसमें आरडब्ल्यूए की तरफ से बताया गया कि कॉमन स्पेश से जुड़े मुद्दे जैसे सड़कों, गलियों से अतिक्रमण हटाने को एक आम समस्या बताया गया।

जिससे पार्किंग सुविधा का अभाव हो जाता है। कॉमन स्पेश जैसे कि छत, भू-तल के आगे का भाग, सामूहिक शौचालय, सुरक्षा सुविधा पर भी चर्चा की गई। आरडब्ल्यूए ने यह भी बताया कि कुछ कॉलोनियों ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए अच्छा काम किया है। जबकि कुछ कॉलोनियों ने वेस्ट एकत्रित होने और उसे अलग-अलग करने की समस्याा बताई।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Teens Aren't Turning to E-Cigarettes to Quit Smoking

Thu Sep 24 , 2020
TUESDAY, Sept. 22, 2020 (HealthDay News) Most teens who vape aren’t looking to quit smoking, a new study of Twitter suggests. This finding belies Juul’s claim that its e-cigarette is improving smokers‘ lives, the researchers said. For the study, researchers analyzed more than 4,000 tweets and found that only 1% […]

Breaking News

Recent Posts