नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को दो लाख रुपए के एक घूस मामले में एचडीएफसी बैंक के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
दिल्ली में सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि एजेंसी ने बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर नितिन निकम और रूरल सेल्स एक्जेक्यूटिव गणेश धाइगुडे को गिरफ्तार किया है. दोनों पुणे जिले के बारामती के एचडीएफसी के बैंक में काम करते थे.
एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि यह गिरफ्तारी एक शिकायत मिलने के बाद की गई. अधिकारी ने कहा कि शिकायत में यह आरोप लगाया था कि निकम ने शिकायकर्ता से बैंक से 99 लाख रुपए के लोन को स्वीकृत कराने के लिए 2.70 लाख रुपए की घूस की मांग की.
एफआईआर में बताया गया कि बाद में हालांकि घूस की रकम 2.25 लाख रुपए पर तय हो गई और निकम ने अपने जूनियर धाइगोडे को घूस की रकम लेने के लिए भेजा.
अधिकारी ने कहा, सीबीआई ने धाइगोडे को रंगे हाथों शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपए की राशि लेते हुए पकड़ा. निकम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
अधिकारी ने कहा कि बारामती में आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसरों में भी छापा मारे गए.
दोनों आरोपियों को पुणे में अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा.
ये भी देखें-
