- Hindi News
- Local
- Haryana
- Gurgaon Murder Case: Girl Father Killed By Boy Family After He Refuse To Daughter Marriage
गुड़गांव (सोहना)8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मृतक बबलू जिसकी हत्या सिर्फ इस वजह से कर दी गई क्योंकि उसने अपनी बेटी का रिश्ता करने से मना कर दिया था।
- गुड़गांव पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ किया हत्या का मामला दर्ज
- सोहना के सेतू सिरहोल ढाणी की घटना, आरोपियों ने चाकू से वार किए
गुड़गांव जिले के सोहना इलाके में पिता को बेटी का रिश्ता मना करना इतना भारी पड़ गया कि लड़के वालों ने हत्या कर दी। आरोपियों ने चाकू से वार किए, जिससे लड़की के पिता की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल पांच पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहे हैं।
मृतक के बेटे अजय ने बताया- वे गुड़गांव के सेतू सिरोहल की ढाणी में रहते थे। उसके पिता बबलू ने बहन के रिश्ते की बात बंद कॉलोनी निवासी पप्पू उर्फ चुआ के लड़के के साथ चलाई थी। किसी बात पर उन्होंने रिश्ते के लिए मना कर दिया। इस बात पर लड़के वाले इतने नाराज हुए कि उन्होंने मुझे और पिता को बुलाया।
रिश्ते से मना करने पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि पप्पू ने बबलू पर चाकू से वार कर दिया। इसमें बबलू घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
सोहना सिटी पुलिस थाना के एडिशनल एसएचओ वेदपाल सिंह ने बताया कि मृतक बबलू के बेटे की शिकायत पर दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है। मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
0