Gurgaon Ambala Haryana Coronavirus 5737 Cases Update | Haryana Coronavirus Death Cases District-Wise Latest News Today; Ambala Gurugram Faridabad Rohtak Jhajjar Jind Kurukshetra | प्रदेश में कोरोना से 53वीं मौत, अम्बाला में दिल्ली से नानी के घर आई युवती ने तोड़ा दम

  • 23 वर्षीय युवती को टीबी की बीमारी थी, अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हुई
  • डॉक्टरों ने उसका कोरोना टेस्ट किया तो वह पॉजिटिव पाया गया

दैनिक भास्कर

Jun 11, 2020, 06:28 PM IST

पानीपत/अम्बाला. हरियाणा में कोरोना की वजह से गुरुवार को 53वीं मौत हो गई। अम्बाला में अपनी नानी के घर आई 23 वर्षीय युवती ने दम तोड़ दिया। वह दिल्ली से अम्बाला आई थी। वहीं प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 5737 पहुंच गया है, गुरुवार को 158 मरीज मिले। 5 ठीक होकर घर लौटे। 

अम्बाला में कोरोना से तीसरी मौत 
अम्बाला के डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर संजीव सिंगला ने बताया कि दिल्ली से 23 वर्षीय युवती अम्बाला में अपनी नानी के घर आई थी। 8 जून की रात को अचानक से उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे कोविड अस्पताल मुलाना शिफ्ट कर दिया गया था। उसका कोरोना टेस्ट किया गया था। युवती की बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात में मौत हो गई। गुरुवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अंबाला में कोरोना से यह तीसरी मौत है।  

10 दिन में 3500 नए मामले आए
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का लगातार बढ़ रहा ग्राफ चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है। मात्र 10 की अवधि में करीब 3500 नए मामलों से प्रदेश संक्रमितों की संख्या के साथ देशभर में 10वें पायदान पर पहुंच गया है। रोचक पहलू यह भी है कि पड़ोसी सूबे पंजाब से हरियाणा में दोगुने मामले हो गए हैं। आरोग्य सेतु के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में करीब 2800 मामले हैं, जबकि प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 5737 पर पहुंच गई है।

संक्रमितों की संख्या में 10वें पर पहुंचने का सबसे बड़ा कारण एनसीआर है। अकेले गुड़गांव में करीब 45 फीसद मामले हैं और साथ लगते फरीदाबाद में 15 फीसद संक्रमित हैं। दोनों जिलों में करीब 60 फीसद मामलों के चलते ही प्रदेश में लगातार संक्रमण बढ़ रहा है। हालांकि ज्यादातर मामले दिल्ली से जुड़े हुए हैं। 

गुरुवार को 5 मरीज ही ठीक हुए
गुरुवार 7 जिलों में 158 नए संक्रमित मिले, जिससे प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5737 हो गई है। केवल पांच लोग ही कोरोना को हराकर घर पहुंचे। इनमें पानीपत में 3 और भिवानी में 2 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही गुड़गांव में 90, फरीदाबाद में 30, अंबाला में 12, पलवल व करनाल में 10-10, हिसार में 4, पानीपत व जींद में 1-1 संक्रमित मिला। 

1 लाख 60 हजार से ज्यादा के सैंपल की टेस्टिंग हुई
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 160714 पर पहुंच गया है, जिसमें 148914 की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि 6063 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 3.71 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 38.23 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 8 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 6340 पर पहुंच गया है। कोरोना से 52 मौतें भी हो चुकी हैं। 

ये है प्रदेश के सभी जिलों की स्थिति

  • फिलहाल प्रदेश में यूएसए से लौटे 21 लोगों, 14 इटली नागिरकों व 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 5737 पर पहुंच गया है। इनमें सबसे ज्यादा गुड़गांव में 2636, फरीदाबाद में 885, सोनीपत में 502, रोहतक में 228, पलवल में 152, झज्जर में 112, अंबाला में 123, करनाल में 118, नारनौल में 106, नूंह में 104, हिसार में 106, पानीपत में 87, भिवानी में 82, जींद में 66, रेवाड़ी में 65, कुरुक्षेत्र में 60, सिरसा में 58, फतेहाबाद में 51, कैथल में 46, पंचकूला में 43, चरखी-दादरी में 45 तथा यमुनानगर में 27 संक्रमित मिले हैं। 
  • वहीं 14 इटली नागरिकों सहित कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 2188 हो गया है। इनमें गुरुग्राम में 824, फरीदाबाद में 306, सोनीपत में 208, झज्जर में 99, रोहतक में 84, नूंह में 78, पानीपत में 60, पलवल में 57, अंबाला में 53, हिसार में 52, करनाल में 47, नारनौल में 73, पंचकूला व जींद में 26-26, कुरुक्षेत्र में 34, भिवानी में 35, सिरसा में 39, कैथल में 28, रेवाड़ी में 12, यमुनानगर में 9, फतेहाबाद में 17 तथा चरखी-दादरी में 7 मरीज ठीक होकर घर लौट चुका है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Lashkar-e-Taiba Terrorists In Jammu And Kashmir; Police Arrested Three, Recovered 21 Kg Of Heroin | जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के 3 मददगार गिरफ्तार, 100 करोड़ की हेरोइन और 1.34 करोड़ कैश बरामद

Thu Jun 11 , 2020
ये रैकेट लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों की आर्थिक मदद कर रहा था इस कार्रवाई से ड्रग डीलर और आतंकियों के कनेक्शन का भी पता चला दैनिक भास्कर Jun 11, 2020, 06:23 PM IST हंदवाड़ा. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पाकिस्तान […]

Breaking News

Recent Posts